Azaad Bharat
Breaking
🔴 साइबर जागृति अभियान के तहत रायगढ़ पुलिस की रचनात्मक पहल, लघु फिल्म प्रतियोगिता का भव्य समापन एवं सम्मान समारोह सम्पन्न 🔴 बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हुए चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के प्रभाव से बस्तर संभाग में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति निर्मित 🔴 गाड़ी को साइड देने के विवाद में प्रशिक्षु DSP पर हमला, 6 आरोपी गिरफ्तार 🔴 ब्रेकिंग: भारी बारिश के चलते 26 सितंबर को छत्तीसगढ़ के सभी स्कूलों में अवकाश 🔴 महिला माओवादी मांगो उर्फ सिंधु नुरेटी निवासी बारनागुडा नारायणपुर को मिली राहत . 🔴 छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 26 सितंबर तक बारिश के आसार; कई जिलों में अलर्ट 🔴 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के 23 और 24 सितंबर के रायगढ़ प्रवास को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के तहत हेलीपैड और प्रमुख कार्यक्रम स्थलों के आसपास के क्षेत्र को नो-ड्रोन फ्लाइंग जोन घोषित किया 🔴 ऑपरेशन शंखनाद” में रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 गौवंशों को तस्करों के चंगुल से कराया मुक्त 🔴 विवाहिता युवती को प्रेमजाल में फंसाकर बंधक बनाने और ब्लैकमेल करने वाला युवक गिरफ्तार, चक्रधरनगर पुलिस ने भेजा जेल 🔴 चरित्र शंका ने लिया खूनी रूप: किराएदार ने मकान मालिक की गला घोंटकर की हत्या 🔴 साइबर जागृति अभियान के तहत रायगढ़ पुलिस की रचनात्मक पहल, लघु फिल्म प्रतियोगिता का भव्य समापन एवं सम्मान समारोह सम्पन्न 🔴 बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हुए चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के प्रभाव से बस्तर संभाग में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति निर्मित 🔴 गाड़ी को साइड देने के विवाद में प्रशिक्षु DSP पर हमला, 6 आरोपी गिरफ्तार 🔴 ब्रेकिंग: भारी बारिश के चलते 26 सितंबर को छत्तीसगढ़ के सभी स्कूलों में अवकाश 🔴 महिला माओवादी मांगो उर्फ सिंधु नुरेटी निवासी बारनागुडा नारायणपुर को मिली राहत . 🔴 छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 26 सितंबर तक बारिश के आसार; कई जिलों में अलर्ट 🔴 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के 23 और 24 सितंबर के रायगढ़ प्रवास को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के तहत हेलीपैड और प्रमुख कार्यक्रम स्थलों के आसपास के क्षेत्र को नो-ड्रोन फ्लाइंग जोन घोषित किया 🔴 ऑपरेशन शंखनाद” में रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 गौवंशों को तस्करों के चंगुल से कराया मुक्त 🔴 विवाहिता युवती को प्रेमजाल में फंसाकर बंधक बनाने और ब्लैकमेल करने वाला युवक गिरफ्तार, चक्रधरनगर पुलिस ने भेजा जेल 🔴 चरित्र शंका ने लिया खूनी रूप: किराएदार ने मकान मालिक की गला घोंटकर की हत्या

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम राजनीति कांग्रेस ने अमेठी सीट पर किशोरी लाल शर्मा (KL Sharma) पर भरोसा जताय...
कांग्रेस ने अमेठी सीट पर किशोरी लाल शर्मा (KL Sharma) पर भरोसा जताया है और गांधी परिवार की परंपरागत सीट से चुनावी मैदान में उतारा है
राजनीति

कांग्रेस ने अमेठी सीट पर किशोरी लाल शर्मा (KL Sharma) पर भरोसा जताया है और गांधी परिवार की परंपरागत सीट से चुनावी मैदान में उतारा है

Azaad Bharat Desk 03 May 2024
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2

Azaad-bharat News/लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के नामांकन का आज आखिरी दिन है. इस बीच, कांग्रेस ने लंबी चर्चा के बाद अमेठी सीट पर किशोरी लाल शर्मा (KL Sharma) पर भरोसा जताया है और गांधी परिवार की परंपरागत सीट से चुनावी मैदान में उतारा है. शर्मा का यह पहला चुनाव होगा. अब तक वो रायबरेली सांसद प्रतिनिधि के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे है. शर्मा को सोनिया गांधी का करीबी माना जाता है.

Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17
Advertisement 18
Advertisement 19
Advertisement 20

केएल शर्मा का पूरा नाम किशोरी लाल शर्मा (KL Sharma) है, जो गांधी परिवार के करीबी माने जाते हैं. मूलत पंजाब के लुधियाना के रहने वाले हैं. शर्मा ने 1983 में राजीव गांधी के साथ रायबरेली और अमेठी में कदम रखा था. बाद में राजीव गांधी के अचानक निधन के बाद गांधी परिवार से उनके रिश्ते पारिवारिक हो गए और वो गांधी परिवार के ही होकर रह गए.

1991 में राजीव गांधी की मौत के बाद शर्मा ने कभी शीला कौल के काम को संभाला तो कभी सतीश शर्मा के लिए मदद की. ऐसे में शर्मा का अक्सर रायबरेली और अमेठी में आना-जाना बना रहा. हालांकि, जब पहली बार सोनिया गांधी सक्रिय राजनीति में उतरीं और अमेठी से चुनाव लड़ीं तो केएल शर्मा उनके साथ अमेठी आ गए. जब सोनिया गांधी ने राहुल गांधी के लिए अमेठी सीट छोड़ दी और खुद रायबरेली आ गईं तो केएल शर्मा ने रायबरेली और अमेठी दोनों ही सीटों की जिम्मेदारी अपने ऊपर ले ली.

धीरे-धीरे वक्त बितता गया और शर्मा रायबरेली और अमेठी दोनों ही क्षेत्र के संसदीय कार्यों की देखरेख करने लगे. वक्त के साथ लोग कांग्रेस को छोड़ते गए, लेकिन केएल शर्मा की निष्ठा और वफादारी में कभी कोई कमी नहीं रही. शर्मा की विश्वसनीयता गांधी परिवार पर कायम रही.

कभी केएल शर्मा बिहार के प्रभारी रहे तो कभी पंजाब कमेटी के सदस्य बने और आईसीसी के मेंबर भी रहे. कभी चुनावी बागडोर उनके हाथों में रही. उन्हें गांधी परिवार का करीबी होने का इनाम मिल गया है.

2024 के लोकसभा चुनाव में रायबरेली और अमेठी में आज नॉमिनेशन का अंतिम दिन है. बता दें कि कांग्रेस ने केएल शर्मा को अमेठी से उम्मीदवार घोषित किया है. जबकि रायबरेली से राहुल गांधी चुनाव लड़ेंगे. कांग्रेस आज दोनों उम्मीदवारों के नामांकन पत्र दाखिल करवाएगी. दोनों ही सीटों पर नामांकन की तैयारी पूरी कर ली गई है.

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |