अपनी पसंद की खबर खोजें
Azaad-bharat /छग दुर्ग। पुलिस लगातार महादेव सट्टा ऐप से जुड़े लोगों पर कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में सुपेला पुलिस ने शुक्रवार को होटल हेरिटेज में छापेमारी कर 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इससे पहले दो अलग-अलग कार्रवाई में पुलिस 4 आरोपियों को जेल भेज चुकी है। मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है। सुपेला पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, उन्हें मुखबिर से सूचना मिली थी कि हेरिटेज होटल में रहकर कुछ लोग ऑनलाइन सट्टा महादेव ऐप और रेड्डी अन्ना बुक को ऑपरेट कर रहे हैं। सुपेला टीआई ने एसपी और उच्चाधिकारियों के निर्देश पर एक टीम गठित की और तुरंत वहां छापेमारी की। जब पुलिस ने वहां छापेमारी की, तो उनके हाथ 7 पैनलिस्ट लगे। वो सभी वहां बैठकर ऑनलाइन सट्टा ऐप को ऑपरेटर कर रहे थे।