Azaad Bharat
Breaking
🔴 श्याम दरबार में गूंजी किलकारी : सुनील-सीमा दंपति ने पोती वियाना के हाथों से बाबा को लगवाया छप्पन भोग 🔴 कोड़ातराई में 1.21 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल भवन, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन 🔴 जय कन्हैया लाल की! कृष्ण जन्मोत्सव में डूबा मथुरा, गूंज रहा ‘नंद के आनंद भयो’ 🔴 Big Breking/ऑपरेशन आघात” में रायगढ़ पुलिस का बड़ा प्रहार, यूपी के 8 गांजा तस्कर गिरफ्तार 🔴 राज्य स्तरीय सम्मान से जशपुर का बढ़ा गौरव 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI 🔴 श्याम दरबार में गूंजी किलकारी : सुनील-सीमा दंपति ने पोती वियाना के हाथों से बाबा को लगवाया छप्पन भोग 🔴 कोड़ातराई में 1.21 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल भवन, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन 🔴 जय कन्हैया लाल की! कृष्ण जन्मोत्सव में डूबा मथुरा, गूंज रहा ‘नंद के आनंद भयो’ 🔴 Big Breking/ऑपरेशन आघात” में रायगढ़ पुलिस का बड़ा प्रहार, यूपी के 8 गांजा तस्कर गिरफ्तार 🔴 राज्य स्तरीय सम्मान से जशपुर का बढ़ा गौरव 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम एक्सक्लूसिव नक्सलवाद के मोर्चे पर सरकार के आक्रामक रूख का सबसे बड़ा नतीजा आज सा...
नक्सलवाद के मोर्चे पर सरकार के आक्रामक रूख का सबसे बड़ा नतीजा आज सामने आया,सुरक्षा बलों के जवानों ने 29 नक्सलियों को मार गिराया
एक्सक्लूसिव

नक्सलवाद के मोर्चे पर सरकार के आक्रामक रूख का सबसे बड़ा नतीजा आज सामने आया,सुरक्षा बलों के जवानों ने 29 नक्सलियों को मार गिराया

Harshad Dewangan 17 April 2024
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2

रायपुर। नक्सलवाद के मोर्चे पर सरकार के आक्रामक रूख का सबसे बड़ा नतीजा आज सामने आया है। कांकेर के छोटे बेटिया के जंगलों में आमने सामने हुई बड़ी लड़ाई में सुरक्षा बलों के जवानों ने 29 नक्सलियों को मार गिराया। इनमें से कुछ हार्डकोर नक्सली भी शामिल हैं। नक्सल मोर्चे पर पहली बार ऐसा हुआ है कि आमने सामने की लड़ाई में फोर्स नक्सलियों पर पूरी तरह से हावी दिखे और उन्हें संभलने का अवसर ही नहीं दिया। मुठभेड़ में 3 जवान भी घायल हुए हैं जिन्हें बेहतर इलाज के लिए एयर लिफ्ट किया गया है।

Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17
Advertisement 18
Advertisement 19

गृह मंत्री विजय शर्मा ने बताया कि कांकेर के दक्षिण में और नारायणपुर के उत्तर में माड़ के एक क्षेत्र में आपरेशन हुआ। इसमें बड़ी संख्या में नक्सली मारे गये। शर्मा ने कहा कि इसके लिए मैं सुरक्षा बलों के जवानों को श्रेय देना चाहता हूँ। सीआरपीएफ, डीआरजी, सीएफ के जवानों के ताकत के बूते यह हो पाया है। इसके लिए मैं पुलिस अधिकारियों की भी प्रशंसा करता हूँ। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में हम काम कर रहे हैं। गृह मंत्री ने यह भी कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा मार्गदर्शन इसके पीछे हैं।

उल्लेखनीय है कि राज्य में भाजपा सरकार आने के बाद नक्सल मोर्चे पर सरकार बिल्कुल एग्रेसिव हो गई है। विजय शर्मा के हाथों गृह मंत्रालय की कमान मिलने के बाद इस संबंध में रणनीतिक बैठकें हुईं। गृह मंत्री अमित शाह भी दिल्ली से पहुंचे और सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से यह है।

यह इलाका जहां आपरेशन हुआ, वो माड़ का इलाका है जो नक्सलियों का गढ़ माना जाता है।

इनपुट के आधार पर डीआरजी, सीआरपीएफ, सीएफ की संयुक्त टीम निकली और एक बजे के आसपास नक्सलियों से मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में अनेक हार्डकोर नक्सलियों के मरने की खबर आ रही है। इनमें से एक डिविजनल कमेटी का सदस्य भी बताया जा रहा है।
आज हुए इस आपरेशन के बाद जवानों का हौसला बहुत बढ़ गया है। बीते कई हफ्तों से जिस तरह से आक्रामक स्ट्राइक हो रही है नक्सलियों का हौसला गिर गया है। चार महीनों में पुलिस जवानों ने 50 से अधिक नक्सलियों को मार गिराया था और आज के आपरेशन के बाद इसकी संख्या 80 तक पहुंच गई है।

प्रदेश में डबल इंजन की सरकार आने के बाद से नक्सल मोर्चे पर काफी सकारात्मक चीजें दिख रही हैं। विशेषकर मुख्यमंत्री साय और गृह मंत्री शर्मा को इस बात का श्रेय दिया जा सकता है कि उन्होंने यह समझा कि नक्सलवाद एक ऐसा कैंसर है जिसे जब तक जड़ से न मिटाया जाए, यह उभरता ही है। इसलिए मांद में जाकर कैंप खोले गये और जवानों का हौसला बढ़ाया गया। आज इसके नतीजे जो आये हैं वो बस्तर की शांति और अमन के लिए महत्वपूर्ण हैं।

आज गृह मंत्री शर्मा ने पुनः इस बात को दोहराया कि हम लोग बस्तर में अमन के लिए प्रतिबद्ध हैं। बस्तर के लोगों को साफ पानी मिले, बिजली मिले, विकास का लाभ पहुंचे। हम संवाद करना चाहते हैं। वे चाहे समूह में करें, प्रतिनिधियों के माध्यम से करें। बस्तर को अमन चाहिए। इसके लिए हम प्रतिबद्ध हैं।

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |