अपनी पसंद की खबर खोजें
बाराबंकी। बाराबंकी में मंगलवार शाम तेज रफ्तार स्कूली बच्चों से भरी बस पलट गई। हादसे में 6 बच्चों की मौत हो गई। 25 बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने शीशा तोड़कर बस में फंसे बच्चों को बाहर निकाला। जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों की मदद से बचाव कार्य शुरू किया। घायल बच्चों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उनका इलाज चल रहा है। हादसा बाराबंकी के देवा थाना क्षेत्र के सलारपुर में हुआ। मंगलवार (2 अप्रैल) को सूरतगंज कस्बे के कंपोजिट स्कूल के बच्चे लखनऊ चिड़ियाघर पिकनिक मनाने गए थे। लौटते समय बाइक सवार को बचाने के चक्कर में हादसा हो गया। बस में 40 बच्चों के अलावा 6 टीचर और स्टाफ सवार थे।