रायगढ़ - छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज के प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील रामदास ने नगर के लोगों और व्यापारी बंधुओं से आगामी 27 मार्च को स्थानीय रामबाग में आयोजित होने वाले विराट कवि सम्मेलन में आने के लिए आमंत्रित किया है। उन्होंने बताया कि कल नगर के होटल अकोर्ड में छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज के रायगढ़ इकाई से प्रदेश मंत्री शक्ति अग्रवाल, पूर्व मंत्री राजेश अग्रवाल (चेम्बर), मनोज बेरीवाल, अशोक जैन, अनिल गर्ग, बजरंग महामिया, कैलाश अग्रवाल, गुड्डू मोदी आदि की उपस्थिति में बैठक सम्पन्न हुई। इस बैठक में आगामी 27 मार्च को चेम्बर का होली मिलन समारोह एवं कवि सम्मेलन आयोजित किया गया है। इस कवि सम्मेलन में राजस्थान से योगेन्द्र शर्मा, छत्तीसगढ़ से डॉ. सुरेन्द्र दुबे, नई दिल्ली से पद्मिनी शर्मा, मध्य प्रदेश से सुदीप भोला, गुजरात से कनवर लाल, उत्तर प्रदेश से दमदार बनारसी आदि काव्य प्रस्तुति करेंगे। उक्त कार्यक्रम को भव्यतम् बनाने हेतु कल बैठक आयोजित की गई थी, इस बैठक में कार्यक्रम के रूप रेखा एवं आयोजन को भव्यता प्रदान करने के विषय पर चर्चा हुई और उसमें निर्णय लिया गया कि नगर के सभी धार्मिक संगठनों, समाज सेवी संगठनों एवं व्यापारी बंधुओं की उपस्थिति को सुनिश्चित किया जाना चाहिए। इसी तारतम्य में छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज के प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील रामदास ने नगर के व्यापारी बंधुओं और लोगों से कवि सम्मेलन में उपस्थिति हेतु आग्रहपूर्ण आमंत्रण प्रेषित किया है।
Breaking News
- Big Breking News/-इबोला वायरस संक्रमण को लेकर राजधानी रायपुर में सतर्कता बढ़ा दी गई है, स्वामी वि...
- ऑपरेशन शंखनांद” के तहत धरमजयगढ़ पुलिस की कार्रवाई — 08 नग मवेशी तस्करों से मुक्त, 02 आरोपी गिरफ्तार
- ऑपरेशन अंकुश” के तहत ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा धरमजयगढ़ पुलिस की कार्रवाई — भारत टॉकीज के सामने सट्टा ...
- आंगनबाड़ी सहायिका का पद रिक्त होने पर भर्ती प्रक्रिया शुरू
- Big Breking News/कबाड़ और प्लास्टिक गोदाम में लगी भीषण आग ने पास स्थित हीरो बाइक शोरूम को भी अपनी...
हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|
अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |
हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|
अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |
कवि सम्मेलन में नगर के व्यापारिक बंधुओं एवं लोगों की उपस्थिति में सुशील रामदास ने निमंत्रण दिया

You might also like!

.jpg)

.jpg)