अपनी पसंद की खबर खोजें
Azaad-bharat/रायपुर। पंडरी स्थित सिटी सेंटर माल में मंगलवार शाम को एक दर्दनाक हादसे में डेढ़ साल के मासूम बच्चे की जान चली गई। तीसरी से चौथी मंजिल में जाने के दौरान स्वजन एस्केलेटर में चढ़े थे। इस बीच उनके साथ सात साल का दूसरा बच्चा भी था, जिसे संभालने के चक्कर में गोद में लिया बच्चा छिटककर नीचे गिर गया। गंभीर हालत में उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे बदहवास बच्चे की मां बेहोश हो गई। देवेंद्रनगर पुलिस की टीम माल पहुंचकर घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद माल के व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं।पुलिस घाटना की जांच कर रही है।