अपनी पसंद की खबर खोजें
उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने बड़े स्नेह से विशेष पिछड़ी जनजाति की बहनों को किया दिल्ली रवाना।
विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा, बिरहोर, पहाड़ी कोरबा और कमार समुदाय की ये महिलाएं कबीरधाम, बलरामपुर, रायगढ़, धमतरी, कोरबा, गरियाबंद और जशपुर जिले में महिला स्वयं सहायता समूह का संचालन करती हैं। दिल्ली गई 64 महिलाओं में से जशपुर की बैसाखी बाई, सावित्री बाई, शांति बाई और सुन्दरमती बाई ,गरियाबंद से विमला बाई और कबीरधाम से देवकी बाई और लामी बैगा #लखपति_दीदी हैं। जिन्होंने अपनी मेहनत से एक लाख से ज्यादा की आमदनी अर्जित की है।