Azaad Bharat
Breaking
🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI 🔴 अभियान संवेदना: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को खरसिया पुलिस ने मामा के घर से दबोचा 🔴 रैरूमाखुर्द पुलिस की कार्रवाई : रथ मेला में किशोर से मारपीट करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, गए जेल 🔴 1700 फीट लंबे तिरंगे के साथ कुनकुरी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, 5 हजार से अधिक लोग हुए शामिल 🔴 आयुष्मान कार्ड में गड़बड़ी की शिकायत पर कल्याण हॉस्पिटल पर कार्रवाई की तैयारी, लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा 🔴 रूस से भारत का कच्चा तेल आयात फिर रिकॉर्ड स्तर पर, जुलाई में 55% से ज्यादा रही हिस्सेदारी 🔴 गुलाम जम्मू-कश्मीर चुनाव में PML-N का दबदबा, 25 सीटों पर जीत; सरकार बनाने की राह आसान 🔴 15 अगस्त पर छत्तीसगढ़ की राजनीति का नया सवाल: आजादी के 79 साल बाद विकास, लोकतंत्र और आदिवासी अधिकार कितने मजबूत? 🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI 🔴 अभियान संवेदना: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को खरसिया पुलिस ने मामा के घर से दबोचा 🔴 रैरूमाखुर्द पुलिस की कार्रवाई : रथ मेला में किशोर से मारपीट करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, गए जेल 🔴 1700 फीट लंबे तिरंगे के साथ कुनकुरी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, 5 हजार से अधिक लोग हुए शामिल 🔴 आयुष्मान कार्ड में गड़बड़ी की शिकायत पर कल्याण हॉस्पिटल पर कार्रवाई की तैयारी, लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा 🔴 रूस से भारत का कच्चा तेल आयात फिर रिकॉर्ड स्तर पर, जुलाई में 55% से ज्यादा रही हिस्सेदारी 🔴 गुलाम जम्मू-कश्मीर चुनाव में PML-N का दबदबा, 25 सीटों पर जीत; सरकार बनाने की राह आसान 🔴 15 अगस्त पर छत्तीसगढ़ की राजनीति का नया सवाल: आजादी के 79 साल बाद विकास, लोकतंत्र और आदिवासी अधिकार कितने मजबूत?

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम मनोरंजन KGF 2 Box Office Collection Day 11: ‘केजीएफ 2’ हिंदी का नया हल्ला, ...
KGF 2 Box Office Collection Day 11: ‘केजीएफ 2’ हिंदी का नया हल्ला, दूसरे वीकएंड में भी ठोंक दी हाफ सेंचुरी
मनोरंजन

KGF 2 Box Office Collection Day 11: ‘केजीएफ 2’ हिंदी का नया हल्ला, दूसरे वीकएंड में भी ठोंक दी हाफ सेंचुरी

25 April 2022
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2

कन्नड़ सिनेमा की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी ‘केजीएफ 2’ के हिंदी संस्करण ने हिंदी सिनेमा के बड़े बड़े दिग्गजों को हिला डाला है। अपनी पिछली फिल्मों ‘पद्मावत’ और ‘कबीर सिंह’ की कामयाबी के बाद इतराते फिर रहे अभिनेता शाहिद कपूर का साइज फिल्म ‘केजीएफ 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर दूसरे वीकएंड में हाफ सेचुरी लगाकर फिर छोटा कर दिया है। निशाने पर अब इस शुक्रवार को रिलीज होने जा रही दो और फिल्में ‘रनवे34’ और ‘हीरोपंती 2’ हैं। दोनों फिल्में ईद पर रिलीज होने की तैयारी में हैं, लेकिन बाजार के सूत्र बताते हैं कि ईद पर फिल्म ‘केजीएफ 2’ के कारोबार पर और उछाल देखने को मिल सकता है क्योंकि इस फिल्म में मुस्लिम किरदारों को कहानी में खास तवज्जो दी गई है।

Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17
Advertisement 18
Advertisement 19

दूसरे रविवार को नया तूफान

फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ हिंदी की यशगाथा अभी कमजोर नहीं हुई है। फिल्म के कलेक्शन ने हालांकि दूसरे वीकएंड के शुक्रवार को गोता लगाया था लेकिन इसके बाद दूसरे शनिवार को और फिर दूसरे रविवार को फिल्म ने जो कमाल दिखाया है, उसके चलते फिल्म के हिंदी संस्करण का कलेक्शन दूसरे वीकएंड में भी 50 करोड़ रुपये के पार जा पहुंचा है। फिल्म ने दूसरे रविवार को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर करीब 40 करोड़ रुपये की कमाई शुरुआती आंकड़ों से की है।

हिंदी का हल्ला जारी

घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ‘केजीएफ 2’ की हुई करीब 40 करोड़ रुपये की नेट कमाई में से आधे से ज्यादा हिस्सा फिल्म के हिंदी संस्करण से आया है। फिल्म ने दूसरे रविवार को हिंदी में करीब 21 करोड़ रुपये, कन्नड़ में सात करोड़ रुपये, तेलुगू में पांच करोड़ रुपये, तमिल में 7.20 रुपये करोड़ रुपये और मलयालम में करीब 3.50 करोड़ रुपये की कमाई शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से की है। इस रकम में अंतिम आंकड़े आने तक थोड़ा बहुत फेरबदल भी हो सकता है। फिल्म की दूसरे शनिवार की कुल (ग्रॉस) कमाई करीब 46.50 करोड़ रुपये रही।

सवा तीन सौ करोड़ पार

फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ हिंदी की रविवार को हुई तगड़ी कमाई के साथ फिल्म का कलेक्शन अब करीब सवा तीन सौ करोड़ रुपये हो चुका है। फिल्म का अगला निशाना अब 400 करोड़ रुपये की कमाई का लक्ष्य हासिल करना है। अब तक देश में रिलीज हुई किसी भी हिंदी फिल्म ने 400 करोड़ रुपये की कमाई नहीं की है। देश में हिंदी में रिलीज हुई फिल्मों में सबसे ज्यादा कमाई करने का खिताब तेलुगू फिल्म ‘बाहुबली 2’ के नाम है जिसके हिंदी डब संस्करण ने बॉक्स ऑफिस पर 510.99 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

हिंदी की टॉप 10 फिल्में

हिंदी में रिलीज होकर घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की सूची इस प्रकार है:

 

क्र.सं. फिल्म नेट कलेक्शन (करोड़ रुपये में)

1. बाहुबली 2 510.99

2. दंगल 387.38

3. संजू 342.53

4. पीके 340.80

5. टाइगर जिंदा है 339.16

6. केजीएफ 2 325.00 (अनंतिम)

7. बजरंगी भाईजान 320.34

8. वॉर 317.91

9. पद्मावत 302.15

10. सुल्तान 300.45

 

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |