अपनी पसंद की खबर खोजें
Azaad-bharat / लखनऊ- संसद की सुरक्षा में सेंधमारी करने के मामले में गिरफ्तार लखनऊ के सागर शर्मा के घर से मिली डायरी से उसके बेंगलुरु और मैसूर के कनेक्शन सुरक्षा एजेंसियां और आतंकवाद निवरोधक दस्ता (एटीएस) खंगाल रही है। डायरी के जो पन्ने सामने आए हैं उसमें लिखा है कि घर से विदा लेने का समय पास है। कुछ भी कर गुजरने की आग दहक रही है।लखनऊ। संसद में सुरक्षा चूक मामले में एक और बड़ा खुलासा हुआ है। लखनऊ स्थित आरोपी सागर शर्मा के घर से डायरी मिली है। डायरी में लिखा घर से विदा लेने का समय पास है। कुछ भी कर गुजरने की आग दहक रही है।
लिखा है कि, काश में अपनी ‘स्थिति माता पिता को समझा सकता मगर ऐसा नहीं है कि मेरे लिए संघर्ष की राह चुनना आसान है। पांच सालों से उम्मीद लगाय प्रतीक्षा की है की एक दिन आयेगा जब में अपने कर्तव्य की ओर बढ़ूंगा। दुनिया में ताकतवर व्यक्ति वह नहीं, जो छीनना जानते है। ताकतवर व्यक्ति वह है, जो हर सुख त्यागने की क्षमता रखता है।”
इन सभी तथ्यों की एजेंसियां पड़ताल कर रही हैं। सागर इस तरह की बातें लिखकर। बेंग्लूरू क्यों गया? वहां पर वह किन-किन लोगों के संपर्क में था? तमाम बिंदुओं पर जांच जारी है। डीसीपी पश्चिम राहुल राज ने बताया कि सागर की डायरी में लिखे तथ्यों की जांच एजेंसियां तफ्तीश कर रही हैं। पुलिस भी इस आधार पर पड़ताल कर रही है। हालांकि डायरी में लिखे तथ्यों के आधार पर यह भी कयास लगाए जा रहे हैं सागर की कुछ देश विरोधी संगठनों ने नजदीकियां हैं।
ये सभी कयास कान्हा तक सही है ये तो जांच के बाद ही सामने आएगा.