अपनी पसंद की खबर खोजें
जॉब न्यूज डेस्क :- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान,बीएचयू (IIT BHU) ने ग्रुप ‘ए’, ग्रुप ‘बी’ और ग्रुप ‘सी’ के तहत विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली हैं. इन पदों के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस शुरू है और अभ्यर्थी IIT BHU की आधिकारिक वेबसाइट iitbhu.ac.in के जरिए 21 दिसंबर 2023 तक आवेदन जमा कर सकते हैं.
आवेदन 1 दिसंबर से स्वीकार किए जा रहे हैं. संस्थान की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार इन पदों के लिए केवल ऑनलाइन आवेदन ही मान्य होगा. रजिस्टर्ड डाक या अन्य माध्यमों से किया गया आवेदन मान्य नहीं होगा.