अपनी पसंद की खबर खोजें
हरिद्वार: उत्तराखंड के इस शहर में एक मुस्लिम युवक को हिंदू लड़की के साथ घूमना महंगा पड़ गया। आक्रोशित लोगों ने लव जिहाद का नाम लेकर मुस्लिम युवके साथ मारपीट कर डाली। युवक का सिर भी मुंडवा दिया। सोशल मीडिया में मामला सामने आने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
हरिद्वार की हरकी पैड़ी के पास गंगा घाट पर बैठे दो अलग-अलग समुदाय से जुड़े एक ब्वॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड को को कुछ लोगों ने पकड़ लिया। लोगों ने मारपीट करते हुए मुस्लिम युवक का सिर भी मुंडवा दिया। इसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इधर, एसएसपी ने मामले संज्ञान में आने पर मुकदमा दर्ज करने आदेश दिए है।