Azaad Bharat
Breaking
🔴 Big Breking News/रायपुर में 6 माह की मासूम को पिता ने दो बार जमीन पर पटका, AIIMS में भर्ती 🔴 विजयदशमी पर रायगढ़ पुलिस लाइन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ शस्त्र पूजन 🔴 यूनिटी मेटा टोकन में निवेश पर भारी मुनाफे का लालच देकर 11.60 लाख रुपये की ठगी, रायगढ़ साइबर पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार 🔴 दुर्ग के जेडी स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा: 1600 डिग्री का पिघला लोहा ठेकेदार पर गिरा, इलाज के दौरान मौत 🔴 केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल 🔴 बिलासपुर में हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार, 5 ग्राम मादक पदार्थ और मोबाइल जब्त; ₹1.08 लाख का सामान बरामद 🔴 छत्तीसगढ़: सूरजपुर में महिला शिक्षक और 12वीं के छात्र बेटे की हत्या, प्रेम संबंध और 20 लाख के लोन का विवाद चर्चा में 🔴 नाबालिग छात्रा के यौन शोषण के आरोप में पुलिस ने सिविल सर्जन को शनिवार देर रात हिरासत में लिया 🔴 Big Breking/नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस 🔴 मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने चोरी की 2 बैटरियां की बरामद कर भेजा जेल 🔴 Big Breking News/रायपुर में 6 माह की मासूम को पिता ने दो बार जमीन पर पटका, AIIMS में भर्ती 🔴 विजयदशमी पर रायगढ़ पुलिस लाइन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ शस्त्र पूजन 🔴 यूनिटी मेटा टोकन में निवेश पर भारी मुनाफे का लालच देकर 11.60 लाख रुपये की ठगी, रायगढ़ साइबर पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार 🔴 दुर्ग के जेडी स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा: 1600 डिग्री का पिघला लोहा ठेकेदार पर गिरा, इलाज के दौरान मौत 🔴 केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल 🔴 बिलासपुर में हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार, 5 ग्राम मादक पदार्थ और मोबाइल जब्त; ₹1.08 लाख का सामान बरामद 🔴 छत्तीसगढ़: सूरजपुर में महिला शिक्षक और 12वीं के छात्र बेटे की हत्या, प्रेम संबंध और 20 लाख के लोन का विवाद चर्चा में 🔴 नाबालिग छात्रा के यौन शोषण के आरोप में पुलिस ने सिविल सर्जन को शनिवार देर रात हिरासत में लिया 🔴 Big Breking/नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस 🔴 मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने चोरी की 2 बैटरियां की बरामद कर भेजा जेल

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम देश आतंकवादियों ने कर्नल, मेजर और पुलिस उपाधीक्षक की हत्या पर पीएम ‘चु...
आतंकवादियों ने कर्नल, मेजर और पुलिस उपाधीक्षक की हत्या पर पीएम  ‘चुप’ क्यों ? : ओवैसी
देश

आतंकवादियों ने कर्नल, मेजर और पुलिस उपाधीक्षक की हत्या पर पीएम ‘चुप’ क्यों ? : ओवैसी

Azaad Bharat Desk 18 September 2023
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

नई दिल्ली। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान के आतंकवादियों द्वारा चार भारतीय सैनिकों की हत्या पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कथित ‘चुप्पी’ को लेकर रविवार को उनकी आलोचना की। 

Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17

उन्होंने पूछा कि क्या केंद्र ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ करेगी। निजाम शासित हैदराबाद के 17 सितंबर 1948 को भारत संघ में शामिल होने की सालगिरह को ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के रूप में मनाने के लिए आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा कि पाकिस्तान से आए आतंकवादियों ने कर्नल, मेजर और पुलिस उपाधीक्षक की हत्या कर दी, लेकिन प्रधानमंत्री ‘चुप’ हैं।

हैदराबाद से सांसद ओवैसी ने कहा, ‘‘2019 में जब पुलवामा हमला हुआ था तब हमारे प्रधानमंत्री ने आक्रोश व्यक्त किया था लेकिन हाल की घटना, जिसमें कर्नल, मेजर और पुलिस उपाधीक्षक मारे गए, वह कुछ नहीं कह रहे हैं।’’

ओवैसी ने कश्मीर की घटना के बीच अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में पाकिस्तानी टीम के क्रिकेट मैच पर भी आपत्ति प्रकट की। उन्होंने कहा, ‘‘पाकिस्तान से आए आंतकवादी जम्मू-कश्मीर के लोगों की जिंदगी के साथ मैच खेल रहे हैं, क्या हम क्रिकेट मैच खेलें?’’

ओवैसी ने सवाल किया, ‘‘भारतीय जनता पार्टी क्या करती अगर वह सत्ता में नहीं होती।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह आश्चर्यजनक है कि मोदी जी चुप हैं। मोदी जी से हम अपील करते हैं कि आप सर्जिकल स्ट्राइक कीजिए। या आप (मोदी) इसे जनवरी या फरवरी में करेंगे। आप कब करेंगे? यह आपकी विफलता है कि पाकिस्तान से आतंकवादी देश में आए।’’

ओवैसी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर यह ‘झूठ’ बोलने का आरोप लगाया कि हैदराबाद रियासत का भारतीय संघ में विलय बिना खून-खराबे के हुआ था।

‘हैदराबाद मुक्ति दिवस’ को लेकर केंद्र के आधिकारिक समारोह को संबोधित करते हुए शाह ने कहा था कि वह सरदार पटेल थे, जिन्होंने राष्ट्र प्रथम के सिद्धांत का पालन करते हुए, हैदराबाद पुलिस कार्रवाई की योजना बनाई और निजाम की रजाकार सेना को ‘बिना रक्तपात’ के आत्मसमर्पण करने के लिए मजबूर किया।

ओवैसी ने कहा कि पुलिस कार्रवाई के बाद पंडित सुंदरलाल के नेतृत्व में एक समिति ने हैदराबाद राज्य का दौरा किया था। ओवैसी ने कहा, ‘‘रिपोर्ट में पंडित सुंदरलाल ने कहा कि 20,000 से अधिक मुस्लिम मारे गए। हैदराबाद का एकीकरण बिना रक्तपात के संभव हो सकता था, लेकिन यह तत्कालीन शासकों की गलती थी।


हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |