Azaad Bharat
Breaking
🔴 Big Breking News/रायपुर में 6 माह की मासूम को पिता ने दो बार जमीन पर पटका, AIIMS में भर्ती 🔴 विजयदशमी पर रायगढ़ पुलिस लाइन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ शस्त्र पूजन 🔴 यूनिटी मेटा टोकन में निवेश पर भारी मुनाफे का लालच देकर 11.60 लाख रुपये की ठगी, रायगढ़ साइबर पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार 🔴 दुर्ग के जेडी स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा: 1600 डिग्री का पिघला लोहा ठेकेदार पर गिरा, इलाज के दौरान मौत 🔴 केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल 🔴 बिलासपुर में हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार, 5 ग्राम मादक पदार्थ और मोबाइल जब्त; ₹1.08 लाख का सामान बरामद 🔴 छत्तीसगढ़: सूरजपुर में महिला शिक्षक और 12वीं के छात्र बेटे की हत्या, प्रेम संबंध और 20 लाख के लोन का विवाद चर्चा में 🔴 नाबालिग छात्रा के यौन शोषण के आरोप में पुलिस ने सिविल सर्जन को शनिवार देर रात हिरासत में लिया 🔴 Big Breking/नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस 🔴 मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने चोरी की 2 बैटरियां की बरामद कर भेजा जेल 🔴 Big Breking News/रायपुर में 6 माह की मासूम को पिता ने दो बार जमीन पर पटका, AIIMS में भर्ती 🔴 विजयदशमी पर रायगढ़ पुलिस लाइन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ शस्त्र पूजन 🔴 यूनिटी मेटा टोकन में निवेश पर भारी मुनाफे का लालच देकर 11.60 लाख रुपये की ठगी, रायगढ़ साइबर पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार 🔴 दुर्ग के जेडी स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा: 1600 डिग्री का पिघला लोहा ठेकेदार पर गिरा, इलाज के दौरान मौत 🔴 केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल 🔴 बिलासपुर में हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार, 5 ग्राम मादक पदार्थ और मोबाइल जब्त; ₹1.08 लाख का सामान बरामद 🔴 छत्तीसगढ़: सूरजपुर में महिला शिक्षक और 12वीं के छात्र बेटे की हत्या, प्रेम संबंध और 20 लाख के लोन का विवाद चर्चा में 🔴 नाबालिग छात्रा के यौन शोषण के आरोप में पुलिस ने सिविल सर्जन को शनिवार देर रात हिरासत में लिया 🔴 Big Breking/नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस 🔴 मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने चोरी की 2 बैटरियां की बरामद कर भेजा जेल

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम देश सर्दियों में बढ़ सकता है कोविड का खतरा, नई वैक्सीन से अमेरिका कर रह...
सर्दियों में बढ़ सकता है कोविड का खतरा, नई वैक्सीन से अमेरिका कर रहा पूरी तैयारी
देश

सर्दियों में बढ़ सकता है कोविड का खतरा, नई वैक्सीन से अमेरिका कर रहा पूरी तैयारी

Azaad Bharat Desk 18 September 2023
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

नई दिल्ली। दुनिया ने तीन साल की महामारी और इसके भारी असर के बाद सामान्य जीवन जीना शुरू ही किया था, कि एक बार फिर से कोविड-19 वेरिएंट का प्रकोप सामने आ गया। अमेरिका में कोविड मामलों में वृद्धि ने स्कूलों, कार्यस्थलों और सरकारी कार्यालयों को प्रभावित किया है। अस्पताल में भर्ती होने वालों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है।

Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17

यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) ने इस सप्ताह सिफारिश की है कि इस साल सर्दियों में बीमारी के संभावित गंभीर परिणामों से बचाने के लिए 6 महीने और उससे अधिक उम्र के सभी लोगों को अपडेटेड कोविड-19 वैक्सीन मिलनी चाहिए।

फाइजर-बायोएनटेक और मॉडर्ना के अपडेटेड कोविड-19 टीके इस हफ्ते के अंत में उपलब्ध कराए जाने वाले हैं।

सीडीसी ने अपने ताजा अपडेट में कहा, टीकाकरण कोविड-19 के खिलाफ सबसे अच्छा बचाव है। टीकाकरण से आपके लंबे समय तक रहने वाले कोविड के प्रभावों से पीडि़त होने की संभावना भी कम हो जाती है।

कोविड-19 का कारण बनने वाला वायरस हमेशा बदलता रहता है, लेकिन टीकों के कारण खतरा कम हो जाता है।

सीडीसी निदेशक मैंडी कोहेन ने कहा, कोविड-19 के सबसे खराब परिणामों को रोकने के लिए हमारे पास पहले से कहीं अधिक टूल्स हैं।

पिछले हफ्ते, अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने फाइजर और मॉडर्ना के नव-निर्मित कोविड टीकों को मंजूरी दे दी, जो बीमारी के मौजूदा वेरिएंट पर अधिक लक्षित हैं।नए कोविड टीके एक्सबीबी.1.5 वैरिएंट को लक्षित करते हैं, जो तब प्रभावी था जब वैक्सीन निर्माताओं ने एक नया वर्जन तैयार करना और टेस्ट करना शुरू किया।वे मोनोवैलेंट हैं क्योंकि, पहले के बूस्टर के विपरीत उनमें ओरिजनल वायरस से सुरक्षा शामिल नहीं है जो तीन साल पहले व्यापक संक्रमण का कारण बना था।मॉडर्ना के सीईओ स्टीफन बैंसेल ने एक बयान में कहा, अमेरिका में कोविड-19 मौत का एक प्रमुख कारण बना हुआ है और यह कमजोर आबादी के लिए एक महत्वपूर्ण खतरा है, खासकर जब हम श्वसन वायरस के चरम मौसम में प्रवेश कर रहे हैं। जैसे-जैसे प्राइमरी सर्कुलेशन स्ट्रेन विकसित हो रहा है, अपेडेटेड वैक्सीन इस मौसम में आबादी की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण होंगे।मॉडर्ना ने कहा कि उसके अपडेटेड कोविड-19 वैक्सीन में सार्स-सीओवी-2 के एक्सबीबी.1.5 सबलाइनेज के लिए स्पाइक प्रोटीन शामिल हैं, जो 6 महीने और उससे अधिक उम्र के व्यक्तियों में बीमारी को रोकने में मदद करते हैं।नए टीके तब आए जब अमेरिका में सार्स-सीओवी-2 वायरस से संबंधित अस्पतालों में 16 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई।सीडीसी डेटा ने पिछले सप्ताह अस्पताल में भर्ती होने की संख्या में वृद्धि देखी, एक प्रवृत्ति जो जुलाई के अंत में बढऩी शुरू हुई।विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने भी सर्दियों से पहले कोविड के लिए चिंताजनक रुझान की चेतावनी दी थी।

वर्तमान में दुनिया भर में एक भी प्रमुख कोविड वेरिएंट नहीं है, हालांकि ईजी.5 ओमिक्रॉन सबवेरिएंट बढ़ रहा है। 11 देशों में अत्यधिक म्यूटेटिड बीए.2.86 सबवेरिएंट का भी पता लगाया गया है।

अमेरिका में, स्वास्थ्य अधिकारी लोगों से शॉट उपलब्ध होते ही टीका लगवाने का आग्रह कर रहे हैं, इस बात को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच कि कोरोनोवायरस, फ्लू और रेस्पिरेटरी सिंकाइटियल वायरस का खतरा इस सर्दियों के मौसम में हो सकता है।

एफडीए के सेंटर फॉर बायोलॉजिक्स इवैल्यूएशन एंड रिसर्च के निदेशक डॉ. पीटर मार्क्स ने कहा, टीकाकरण कोविड-19 के गंभीर परिणामों से निरंतर सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है।

एफडीए के अनुसार, कोविड-19 टीकों की संरचना को सालाना अपेडेटेड करने की आवश्यकता है, जैसा कि मौसमी इन्फ्लूएंजा वैक्सीन के लिए किया जाता है।

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |