Azaad Bharat
Breaking
🔴 Big Breking News/रायपुर में 6 माह की मासूम को पिता ने दो बार जमीन पर पटका, AIIMS में भर्ती 🔴 विजयदशमी पर रायगढ़ पुलिस लाइन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ शस्त्र पूजन 🔴 यूनिटी मेटा टोकन में निवेश पर भारी मुनाफे का लालच देकर 11.60 लाख रुपये की ठगी, रायगढ़ साइबर पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार 🔴 दुर्ग के जेडी स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा: 1600 डिग्री का पिघला लोहा ठेकेदार पर गिरा, इलाज के दौरान मौत 🔴 केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल 🔴 बिलासपुर में हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार, 5 ग्राम मादक पदार्थ और मोबाइल जब्त; ₹1.08 लाख का सामान बरामद 🔴 छत्तीसगढ़: सूरजपुर में महिला शिक्षक और 12वीं के छात्र बेटे की हत्या, प्रेम संबंध और 20 लाख के लोन का विवाद चर्चा में 🔴 नाबालिग छात्रा के यौन शोषण के आरोप में पुलिस ने सिविल सर्जन को शनिवार देर रात हिरासत में लिया 🔴 Big Breking/नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस 🔴 मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने चोरी की 2 बैटरियां की बरामद कर भेजा जेल 🔴 Big Breking News/रायपुर में 6 माह की मासूम को पिता ने दो बार जमीन पर पटका, AIIMS में भर्ती 🔴 विजयदशमी पर रायगढ़ पुलिस लाइन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ शस्त्र पूजन 🔴 यूनिटी मेटा टोकन में निवेश पर भारी मुनाफे का लालच देकर 11.60 लाख रुपये की ठगी, रायगढ़ साइबर पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार 🔴 दुर्ग के जेडी स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा: 1600 डिग्री का पिघला लोहा ठेकेदार पर गिरा, इलाज के दौरान मौत 🔴 केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल 🔴 बिलासपुर में हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार, 5 ग्राम मादक पदार्थ और मोबाइल जब्त; ₹1.08 लाख का सामान बरामद 🔴 छत्तीसगढ़: सूरजपुर में महिला शिक्षक और 12वीं के छात्र बेटे की हत्या, प्रेम संबंध और 20 लाख के लोन का विवाद चर्चा में 🔴 नाबालिग छात्रा के यौन शोषण के आरोप में पुलिस ने सिविल सर्जन को शनिवार देर रात हिरासत में लिया 🔴 Big Breking/नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस 🔴 मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने चोरी की 2 बैटरियां की बरामद कर भेजा जेल

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम अन्य बरसात में भूलकर भी न खाएं ये फूड्स, तुरंत बिगड़ जाएगी तबीयत, आयुर्व...
बरसात में भूलकर भी न खाएं ये फूड्स, तुरंत बिगड़ जाएगी तबीयत, आयुर्वेद में भी सख्त मनाही
अन्य

बरसात में भूलकर भी न खाएं ये फूड्स, तुरंत बिगड़ जाएगी तबीयत, आयुर्वेद में भी सख्त मनाही

Azaad Bharat Desk 17 July 2023
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

स्वस्थ रहने के लिए पोषक तत्वों से भरपूर डाइट लेनी चाहिए. आमतौर पर लोगों को हरी सब्जियां खाने की सलाह दी जाती है, लेकिन बारिश के मौसम में डाइट में बड़े बदलाव कर लेने चाहिए. यह मौसम अपने साथ कई बीमारियां लेकर आता है और लोगों को स्वस्थ रहने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है. बरसात में ज्यादातर हरी सब्जियों से दूरी बनाने में ही फायदा है. आयुर्वेद में हर मौसम के लिए अलग डाइट प्लान बताया गया है, जिसे अपनाकर स्वस्थ रहा जा सकता है. आयुर्वेद में बरसात में कई खाने-पीने की चीजों की मनाही है, जो सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकती है. आज आपको बताएंगे कि इस मौसम में किन फूड्स का सेवन करने से बचना चाहिए.

Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17


यूपी के अलीगढ़ आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. पीयूष माहेश्वरी के अनुसार बरसात के मौसम में नमी की मात्रा ज़्यादा होने के कारण वात दोष असंतुलित हो जाता है और पाचन शक्ति कमज़ोर हो जाती है. बारिश में उमस, गर्मी और गंदगी के कारण शरीर में पित्त दोष जमा होने लगता है, जिससे बीमारियां फैलने लगती हैं. वर्षा ऋतु में व्यक्ति की शक्ति क्षीण हो जाती है. ऐसे में स्वस्थ रहने के लिए खान-पान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है. पानी को स्वच्छ रखने पर ज़्यादा ध्यान देना चाहिए, क्योंकि दूषित पानी की वजह से हैजा, फूड पॉइजनिंग जैसी कई बीमारियां हो सकती हैं. घर का बना ताजा खाना सेहत के लिए अच्छा होता है और बारिश में जंक फूड से दूरी बनानी चाहिए.


आयुर्वेद में इन चीजों की है मनाही

डॉ. पीयूष माहेश्वरी के मुताबिक आयुर्वेद में बताया गया है कि बरसात में शरीर का वात बढ़ जाता है. इसलिए तीखे, नमकीन, तले-भुने खाद्य पदार्थों का सेवन इस मौसम में नहीं करना चाहिए. इससे आपकी पाचन क्रिया प्रभावित हो सकती है. बरसात में कसैली चीजें जैसे कि अखरोट, जौ और सूखी चीजें कम खानी चाहिए. हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, पत्तागोभी, मेथी, बैंगन जैसी सब्जियों का सेवन भी नहीं करना चाहिए. पचने में भारी, वातवर्धक और बासी खाना बिल्कुल नहीं खाना चाहिए. बरसात के मौसम में शराब, मांस, मछली और दही का सेवन भी नहीं करना चाहिए. ऐसा करने से तबीयत खराब हो सकती है. पेट से संबंधित परेशानियां हो सकती हैं और सेहत को भारी नुकसान हो सकता है.


बरसात में ये काम भी नुकसानदायक

आयुर्वेद एक्सपर्ट की मानें तो चरक संहिता में बताया गया है कि बारिश के मौसम में कई काम भी नहीं करने चाहिए. इस मौसम में दिन में सोना, ओस गिरते समय उसमें बैठना या घूमना और बारिश में भीगना सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है. बरसात में रात में खुले आकाश के नीचे नहीं सोना चाहिए. इससे कई खतरे हो सकते हैं. नहाने के बाद गीले कपड़े नहीं पहनने चाहिए. रात को देर से भोजन नहीं करना चाहिए. रात में ज्यादा देर जागना नहीं चाहिए और घंटों धूप में रहने से बचना चाहिए. बारिश के मौसम में ज्यादा एक्सरसाइज और मेहनत करना भी शरीर के लिए खतरनाक है.


हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |