Azaad Bharat
Breaking
🔴 रेल्वे लाइन कीमती सामग्री और बाइक चोरी का आरोपी गिरफ्तार 🔴 ATS ने 19 साल के युवक को किया गिरफ्तार, AQIS से जुड़े होने का आरोप 🔴 रायगढ़ में स्टील स्लैग से बनी दुनिया की सबसे लंबी सड़क, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज 🔴 जशपुर में चिकित्सा शिक्षा के नए युग का शुभारंभ, 2026-27 से शुरू हुई MBBS की पढ़ाई 🔴 बिच बचाव करना पड़ा महंगा, पार्षद पर किया हमला 🔴 Breaking News/देवरी पिकनिक स्पॉट हादसा: हसदेव नदी में बहे तीनों युवकों के शव बरामद 🔴 Big Breking News/महामाया मंदिर में चोरी, दान पेटी और माता के श्रृंगार का सामान ले गए अज्ञात चोर 🔴 Big Breking News//देवा उर्फ गोलू गिरफ्तार: चाकू लेकर राहगीरों को धमका रहा था आरोपी 🔴 गिरोह बनाकर राहगीरों से लूटपाट करने वाले एक विधि से संघर्षरत बालक समेत 7 आरोपी गिरफ्तार 🔴 श्याम दरबार में गूंजी किलकारी : सुनील-सीमा दंपति ने पोती वियाना के हाथों से बाबा को लगवाया छप्पन भोग 🔴 रेल्वे लाइन कीमती सामग्री और बाइक चोरी का आरोपी गिरफ्तार 🔴 ATS ने 19 साल के युवक को किया गिरफ्तार, AQIS से जुड़े होने का आरोप 🔴 रायगढ़ में स्टील स्लैग से बनी दुनिया की सबसे लंबी सड़क, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज 🔴 जशपुर में चिकित्सा शिक्षा के नए युग का शुभारंभ, 2026-27 से शुरू हुई MBBS की पढ़ाई 🔴 बिच बचाव करना पड़ा महंगा, पार्षद पर किया हमला 🔴 Breaking News/देवरी पिकनिक स्पॉट हादसा: हसदेव नदी में बहे तीनों युवकों के शव बरामद 🔴 Big Breking News/महामाया मंदिर में चोरी, दान पेटी और माता के श्रृंगार का सामान ले गए अज्ञात चोर 🔴 Big Breking News//देवा उर्फ गोलू गिरफ्तार: चाकू लेकर राहगीरों को धमका रहा था आरोपी 🔴 गिरोह बनाकर राहगीरों से लूटपाट करने वाले एक विधि से संघर्षरत बालक समेत 7 आरोपी गिरफ्तार 🔴 श्याम दरबार में गूंजी किलकारी : सुनील-सीमा दंपति ने पोती वियाना के हाथों से बाबा को लगवाया छप्पन भोग

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम अन्य किडनी को हेल्दी रखने के लिए काफी हैं ये 5 सस्ती चीजें, डाइट में करे...
किडनी को हेल्दी रखने के लिए काफी हैं ये 5 सस्ती चीजें, डाइट में करें शामिल, गुर्दों की बीमारियां रहेंगी दूर
अन्य

किडनी को हेल्दी रखने के लिए काफी हैं ये 5 सस्ती चीजें, डाइट में करें शामिल, गुर्दों की बीमारियां रहेंगी दूर

Azaad Bharat Desk 17 July 2023
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2

किडनी हमारे शरीर का सबसे जरूरी अंगों में से एक है. ये शरीर के वेस्ट प्रोडक्ट्स को डिटॉक्स करने और इसे मल और मूत्र के जरिए बाहर निकलाने का काम करती है. किडनी में यदि किसी तरह की परेशानी हो जाए, तो पेशाब करने में तेज जलन और दर्द महसूस हो सकता है. साथ ही यूटीआई, किडनी की पथरी जैसी कई बीमारियां होने का भी खतरा रहता है. इसके चलते किडनी को स्वस्थ रखना बेहद जरूरी है. इस परेशानी को दूर करने के लिए कुछ सस्ते फूड्स का सेवन कर सकते हैं. आइए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज कन्नौज के डाइटिशियन रोहित यादव से जानते हैं इन फूड्स के बारे में-

Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17
Advertisement 18


किडनी को हेल्दी रखने वाली 5 सस्ती चीजें


फूल गोभी: प्रोटीन, कैल्शियम, फॉस्फोरस, विटामिन ए और विटामिन सी से भरपूर फूल गोभी किडनी के लिए बेहद चमत्कारी मानी जाती है. इसके सेवन से किडनी को हेल्दी रखा जा सकता है. इसके अलावा इसमें निकोटीनिक एसिड जैसे पोषक तत्व की भी मौजूदगी होती है, जो सेहत के लिए फायदेमंद होती है.


बंद गोभी: बंद गोभी का सेवन किडनी की परेशानी के लिए फायदेमंद माना जाता है. क्योंकि बंद गोभी में विटामिन बी 6, विटामिन के और विटामिन सी, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और मिनरल्स की मात्रा अधिक पाई जाती है. यदि आप किडनी रोगों से परेशान हैं तो इसका सेवन असरदार हो सकता है. इसके अलावा गोभी एंटीऑक्सीडेंट जैसे बीटा केरोटीन, ल्यूटेन से भी भरपूर होती है, जो ब्लड प्रेशर को भी कम करता है.


सेब: नियमित सेब खाने से कई बीमारियों को दूर रखा जा सकता है. इसमें विटामिन ए, विटामिन बी 6, विटामिन सी, विटामिन ई, विटामिन के, आयरन, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस, पोटेशियम, सोडियम, जिंक समेत पेक्टिन पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है. इसके अलावा यह घुलनशील फाइबर होने से किडनी को स्वस्थ रखने में मदद करता है.


लाल अंगूर: किडनी रोगों से ग्रसित लोगों को लाल अंगूर खाना अधिक फायदेमंद माना जाता है. बता दें कि, लाल अंगूर में कुछ एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन सी होते हैं, जो एक खास प्रकार के फ्लेवोनाइड्स के साथ आते हैं और किडनी के काम को आसान बनाते हैं. इसके अलावा इसमें रेसवेरट्रोल भी पाया जाता है, जो किडनी डैमेज को कम करने में मदद कर सकता है.


लहसुन: किडनी की परेशानी को दूर करने के लिए लहसुन किसी बेस्ट फूड से कम नहीं होता है. लहसुन न केवल रोगी की डाइट में स्वाद लाने का काम करता है, बल्कि उनके लिए एक अच्छी औषधि के रूप में भी काम आता है. बता दें कि, किडनी की दिक्कत में सोडियम का सेवन भी कम करने की ज़रूरत होती है, जिसमें नमक भी शामिल है. ऐसे में लहसुन नमक का सेवन अच्छा माना जाता है. ये मैंगनीज़, विटामिन-सी और विटामिन-बी6 का भी अच्छा स्रोत हैं.


हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |