Azaad Bharat
Breaking
🔴 केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल 🔴 बिलासपुर में हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार, 5 ग्राम मादक पदार्थ और मोबाइल जब्त; ₹1.08 लाख का सामान बरामद 🔴 छत्तीसगढ़: सूरजपुर में महिला शिक्षक और 12वीं के छात्र बेटे की हत्या, प्रेम संबंध और 20 लाख के लोन का विवाद चर्चा में 🔴 नाबालिग छात्रा के यौन शोषण के आरोप में पुलिस ने सिविल सर्जन को शनिवार देर रात हिरासत में लिया 🔴 Big Breking/नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस 🔴 मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने चोरी की 2 बैटरियां की बरामद कर भेजा जेल 🔴 मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने चोरी की 2 बैटरियां की बरामद कर भेजा जेल 🔴 शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा देकर ग्रामीण महिलाओं से 70.77 लाख की ठगी, रायगढ़ पुलिस ने आरोपी महिला को सक्ती से किया गिरफ्तार 🔴 *मिनीमाता चौक पर हुए लूट और बजरंगपारा में मारपीट का खुलासा, जूटमिल पुलिस ने एक युवक और दो विधि से संघर्षरत बालकों को लिया हिरासत में 🔴 साइबर जागृति अभियान के तहत रायगढ़ पुलिस की रचनात्मक पहल, लघु फिल्म प्रतियोगिता का भव्य समापन एवं सम्मान समारोह सम्पन्न 🔴 केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल 🔴 बिलासपुर में हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार, 5 ग्राम मादक पदार्थ और मोबाइल जब्त; ₹1.08 लाख का सामान बरामद 🔴 छत्तीसगढ़: सूरजपुर में महिला शिक्षक और 12वीं के छात्र बेटे की हत्या, प्रेम संबंध और 20 लाख के लोन का विवाद चर्चा में 🔴 नाबालिग छात्रा के यौन शोषण के आरोप में पुलिस ने सिविल सर्जन को शनिवार देर रात हिरासत में लिया 🔴 Big Breking/नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस 🔴 मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने चोरी की 2 बैटरियां की बरामद कर भेजा जेल 🔴 मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने चोरी की 2 बैटरियां की बरामद कर भेजा जेल 🔴 शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा देकर ग्रामीण महिलाओं से 70.77 लाख की ठगी, रायगढ़ पुलिस ने आरोपी महिला को सक्ती से किया गिरफ्तार 🔴 *मिनीमाता चौक पर हुए लूट और बजरंगपारा में मारपीट का खुलासा, जूटमिल पुलिस ने एक युवक और दो विधि से संघर्षरत बालकों को लिया हिरासत में 🔴 साइबर जागृति अभियान के तहत रायगढ़ पुलिस की रचनात्मक पहल, लघु फिल्म प्रतियोगिता का भव्य समापन एवं सम्मान समारोह सम्पन्न

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम देश जेपी नड्डा ने 14 देशों के राजनयिकों को भाजपा की रीति नीति से अवगत क...
जेपी नड्डा ने 14 देशों के राजनयिकों को भाजपा की रीति नीति से अवगत कराया
देश

जेपी नड्डा ने 14 देशों के राजनयिकों को भाजपा की रीति नीति से अवगत कराया

Azaad Bharat Desk 17 May 2022
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा (Jagat Prakash Nadda) ने सोमवार 16 मई 2022 को नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में भाजपा को जानो पहल के तहत 14 देशों के दूतावास प्रमुखों के साथ संवाद किया।

Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17
Advertisement 18
Advertisement 19
Advertisement 20

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक इस संवाद में अमेरिका, न्यूजीलैंड, सूरीनाम, श्रीलंका, फिलिपीन, केन्या, इजरायल इंडोनिशया, फिजी, डोमिनिकन रिपब्लिक, डेनमार्क, कनाडा, भूटान और ऑस्ट्रलिया के दिल्ली स्थित राजनयिकों ने हिस्सा लिया।

संवाद के दौरान नड्डा ने उन्हें भाजपा के इतिहास के साथ-साथ पार्टी संगठन की विशेषताओं एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जारी भाजपा की नीति एवं रीति के बारे में विस्तार से अवगत कराया।

इस संवाद कार्यक्रम में नड्डा के साथ पार्टी के विदेश विभाग के प्रभारी डॉ विजय चौथाईवाले, पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डी के अरुणा, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पार्टी के केंद्रीय कार्यालय के प्रभारी अरुण सिंह एवं पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद जफर इस्लाम भी उपस्थित थे।

पार्टी की ओर से जारी बयान के मुताबिक कार्यक्रम में शामिल अधिकतर राजनयिकों ने नड्डा से देशों के बीच जन-संपर्क, सांस्कृतिक मेलजोल, साहित्य के आदान-प्रदान और अपने-अपने देशों की राजनीतिक पार्टियों के बीच संपर्क तथा विचार विनिमय को लेकर राय रखी।

पार्टी अध्यक्ष ने इन सुझावों पर अमल करने की सहमति व्यक्त करते हुए कहा कि निकट भविष्य में ही इस तरह के कार्यक्रमों की रचना की जायेगी।

इसके अनुसार विदेशों में रह रहे भारतीयों को देश के लिए संपत्ति बताते हुए नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने विदेशों में रह रहे लगभग तीन करोड़ भारत वासियों से जिस तरह संपर्क स्थापित किया है और उन्हें प्रोत्साहित किया है, वह अतुलनीय है। 

उन्होंने कहा, दुनिया में जहां कहीं भी भारतीय नागरिक हैं, उन्होंने अपनी संस्कृति को सहेजते हुए वहां की स्थानीय संस्कृति को अपनाया और उस देश को समृद्ध बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

नड्डा ने राजनयिकों को बताया कि भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसमें मंडल अध्यक्ष से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक हर तीन साल पर तय चुनाव के जरिये चुने जाते हैं।

इससे पहले नड्डा ने छह अप्रैल को भाजपा के स्थापना दिवस पर विशेष रूप से विदेशी राजनयिकों को पार्टी की ऐतिहासिक यात्रा और जारी गतिविधियों के बारे में सूचित करने के लिए ये पहल शुरू की थी और तब 13 देशों के मिशन प्रमुखों के साथ बातचीत की थी।

Also Read : कृषि को जलवायु के प्रति लचीला, लाभदायक और टिकाऊ बनाएं : वेंकैया नायडु

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |