Azaad Bharat
Breaking
🔴 श्याम दरबार में गूंजी किलकारी : सुनील-सीमा दंपति ने पोती वियाना के हाथों से बाबा को लगवाया छप्पन भोग 🔴 कोड़ातराई में 1.21 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल भवन, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन 🔴 जय कन्हैया लाल की! कृष्ण जन्मोत्सव में डूबा मथुरा, गूंज रहा ‘नंद के आनंद भयो’ 🔴 Big Breking/ऑपरेशन आघात” में रायगढ़ पुलिस का बड़ा प्रहार, यूपी के 8 गांजा तस्कर गिरफ्तार 🔴 राज्य स्तरीय सम्मान से जशपुर का बढ़ा गौरव 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI 🔴 श्याम दरबार में गूंजी किलकारी : सुनील-सीमा दंपति ने पोती वियाना के हाथों से बाबा को लगवाया छप्पन भोग 🔴 कोड़ातराई में 1.21 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल भवन, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन 🔴 जय कन्हैया लाल की! कृष्ण जन्मोत्सव में डूबा मथुरा, गूंज रहा ‘नंद के आनंद भयो’ 🔴 Big Breking/ऑपरेशन आघात” में रायगढ़ पुलिस का बड़ा प्रहार, यूपी के 8 गांजा तस्कर गिरफ्तार 🔴 राज्य स्तरीय सम्मान से जशपुर का बढ़ा गौरव 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम देश 7 जुलाई को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी जाएंगे पीएम मोदी, करेंगे 120...
7 जुलाई को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी जाएंगे पीएम मोदी, करेंगे 12000 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास
देश

7 जुलाई को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी जाएंगे पीएम मोदी, करेंगे 12000 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

06 July 2023
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 7 जुलाई को 2 दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी आ रहे हैं। जहां वह वाजिदपुर में जनसभा को संबोधित करने के साथ ही लगभग 12 हजार करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री बरेका में रात्रि विश्राम करेंगे। वह पार्टी पदाधिकारियों के साथ टिफिन बैठक में शामिल होंगे और काशी के प्रबुद्धजन से संवाद भी करेंगे।

Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17
Advertisement 18
Advertisement 19


पीएम मोदी करेंगे 12000 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

वाराणसी के मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वाराणसी के अपने इस दौरे के दौरान कुल 12,148 करोड़ की लागत वाली 29 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। इनमें लगभग 1800 करोड़ की लागत वाली योजनाओं का शिलान्यास और करीब 10,000 करोड़ की लागत वाली योजनाओं का लोकार्पण होगा। उन्होंने बताया कि इन योजनाओं में मणिकर्णिका घाट का कायाकल्प, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, तीन रेलवे ओवरब्रिज, काशी हिंदू विश्वविद्यालय में 10 मंजिला अंतरराष्ट्रीय छात्रावास, 96 सड़कों की मरम्मत और उनका निर्माण कार्य शामिल है। इसके अलावा प्रधानमंत्री वाटर टैक्सी को भी हरी झंडी दिखा सकते हैं।


7 जुलाई को गोरखपुर में सभा के बाद शाम को वाराणसी हवाई अड्डे पहुंचेंगे पीएम मोदी

भाजपा जिलाध्यक्ष और उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य हंसराज विश्वकर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री के 2 दिवसीय कार्यक्रम को देखते हुए पूरे शहर को सजाया गया है। प्रधानमंत्री के वाराणसी आगमन पर जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। विश्वकर्मा ने बताया कि प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री 7 जुलाई को गोरखपुर में सभा के बाद शाम को वाराणसी हवाई अड्डे पहुंचेंगे। वहां से प्रधानमंत्री हेलीकॉप्टर से वाजिदपुर सभा स्थल पहुंचेंगे। यहां वह 50 हजार से ज्यादा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि इसके बाद प्रधानमंत्री बरेका अतिथि गृह में रात्रि विश्राम करेंगे। यहीं पर प्रधानमंत्री भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ टिफिन बैठक में भाग लेंगे। इसके अलावा वह काशी के प्रबुद्धजन के साथ बैठक भी करेंगे। जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री के जनसभा स्थल से बरेका तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है, साथ ही पूरे शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।


हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |