Azaad Bharat
Breaking
🔴 श्याम दरबार में गूंजी किलकारी : सुनील-सीमा दंपति ने पोती वियाना के हाथों से बाबा को लगवाया छप्पन भोग 🔴 कोड़ातराई में 1.21 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल भवन, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन 🔴 जय कन्हैया लाल की! कृष्ण जन्मोत्सव में डूबा मथुरा, गूंज रहा ‘नंद के आनंद भयो’ 🔴 Big Breking/ऑपरेशन आघात” में रायगढ़ पुलिस का बड़ा प्रहार, यूपी के 8 गांजा तस्कर गिरफ्तार 🔴 राज्य स्तरीय सम्मान से जशपुर का बढ़ा गौरव 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI 🔴 श्याम दरबार में गूंजी किलकारी : सुनील-सीमा दंपति ने पोती वियाना के हाथों से बाबा को लगवाया छप्पन भोग 🔴 कोड़ातराई में 1.21 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल भवन, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन 🔴 जय कन्हैया लाल की! कृष्ण जन्मोत्सव में डूबा मथुरा, गूंज रहा ‘नंद के आनंद भयो’ 🔴 Big Breking/ऑपरेशन आघात” में रायगढ़ पुलिस का बड़ा प्रहार, यूपी के 8 गांजा तस्कर गिरफ्तार 🔴 राज्य स्तरीय सम्मान से जशपुर का बढ़ा गौरव 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम देश मुंबई जा रही AC बस में जलकर मरे 26 यात्री, टायर फटने के बाद पलटी गा...
मुंबई जा रही AC बस में जलकर मरे 26 यात्री, टायर फटने के बाद पलटी गाड़ी, धमाके के बाद लगी आग
देश

मुंबई जा रही AC बस में जलकर मरे 26 यात्री, टायर फटने के बाद पलटी गाड़ी, धमाके के बाद लगी आग

01 July 2023
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2

महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में शुक्रवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. जानकारी के मुताबिक नागपुर से मुंबई की ओर जा रही बस बुलढाणा के सिंदखेड़ में राजा शहर के पास समृद्धि महामार्ग एक्सप्रेस-वे पर हादसाग्रस्त हो गई. हादसे के बाद सिटी लिंक ट्रेवल्स की बस में भीषण आग लग गई. बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस हादसे में 26 यात्रियों की मौत हो गई है. फिलहाल बस में लगी आग पर फायर ब्रिगेड की टीम ने काबू पा लिया है. वहीं शिंदे सरकार ने हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है. वहीं सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़नवीस घटनास्थल पर जाएंगे.

Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17
Advertisement 18
Advertisement 19



बुलढाणा एसपी सुनील कड़ासेन्र ने पीटीआई को बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस का टायर अचानक फट गया, जिसके बाद ड्राइवर ने बस से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद बस एक खंभे से जा टकराई. इसके बाद वह एक डिवाइडर से जा भिड़ी, जिससे आग में तुरंत आग लग गई. लोगों को बस से निकलने का मौका नहीं मिल पाया. किसी तरह कुछ लोग ही बस से बाहर निकल पाए हैं.


वहीं बुलढाणा एसपी सुनील कड़ासेन्र ने बताया कि हादसा देर रात करीब 2 बजे हुआ था. हादसे के वक्त बस में 32 लोग सवार थे, जिनमें 26 लोगों की मौत की मौत हो गई है, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बस का ड्राइवर सुरक्षित है. हादसे के कारण रास्ता बाधित हो गया. फिलहाल ट्रैफिक पुलिस जल्द से जल्द एक्सप्रेस वे को फिर से शुरू करवाने की कोशिश कर रहे हैं.


सीएम ने दिए जांच के आदेश

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भीषण दुर्घटना पर गहरा दुख जताया है. मुख्यमंत्री ने इस भीषण दुर्घटना से व्यथित होने की बात कहते हुए घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं. हादसे की जानकारी होते ही सीएम शिंदे ने बुलढाणा के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से फोन पर संपर्क किया और घटना की जानकारी ली. उन्होंने दुर्घटना पीड़ितों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश देते हुए घायलों को सरकारी खर्च पर तत्काल चिकित्सा उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया.


अमित शाह से जताया दुख

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने हादसे पर दुख जताया है. उन्होंने ट्वीट किया- महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में हुआ सड़क हादसा हृदयविदारक है. दुःख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं इस भीषण हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के साथ हैं. प्रशासन द्वारा घायलों को त्वरित उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है. ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.


​अकोला से पुणे जा रही बस पलटी, 15 यात्री घायल

महाराष्ट्र में अकोला में भी देर रात एक बस हादसा हो गया है. जानकारी के मुताबिक अकोला के अकोट शेगाव रास्ते पर पुणे जा रही बस अचानक पलटी. इस हादसे से 15 यात्री गंभीर रूप से जख्मी हो गए. घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई थी. वहीं हादसे की जानकारी होते ही स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने तत्काल एंबुलेंस के जरिए अकोला के सिविल अस्पताल और निजी प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.





हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |