Azaad Bharat
Breaking
🔴 श्याम दरबार में गूंजी किलकारी : सुनील-सीमा दंपति ने पोती वियाना के हाथों से बाबा को लगवाया छप्पन भोग 🔴 कोड़ातराई में 1.21 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल भवन, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन 🔴 जय कन्हैया लाल की! कृष्ण जन्मोत्सव में डूबा मथुरा, गूंज रहा ‘नंद के आनंद भयो’ 🔴 Big Breking/ऑपरेशन आघात” में रायगढ़ पुलिस का बड़ा प्रहार, यूपी के 8 गांजा तस्कर गिरफ्तार 🔴 राज्य स्तरीय सम्मान से जशपुर का बढ़ा गौरव 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI 🔴 श्याम दरबार में गूंजी किलकारी : सुनील-सीमा दंपति ने पोती वियाना के हाथों से बाबा को लगवाया छप्पन भोग 🔴 कोड़ातराई में 1.21 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल भवन, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन 🔴 जय कन्हैया लाल की! कृष्ण जन्मोत्सव में डूबा मथुरा, गूंज रहा ‘नंद के आनंद भयो’ 🔴 Big Breking/ऑपरेशन आघात” में रायगढ़ पुलिस का बड़ा प्रहार, यूपी के 8 गांजा तस्कर गिरफ्तार 🔴 राज्य स्तरीय सम्मान से जशपुर का बढ़ा गौरव 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम अन्य छत्तीसगढ़ के प्रखर वक्ता, प्रवीण प्राध्यापक और अदब के मजदूर मुसाफिर...
छत्तीसगढ़ के प्रखर वक्ता, प्रवीण प्राध्यापक और अदब के मजदूर मुसाफिर थे डॉ पालेश्वर प्रसाद शर्मा
अन्य

छत्तीसगढ़ के प्रखर वक्ता, प्रवीण प्राध्यापक और अदब के मजदूर मुसाफिर थे डॉ पालेश्वर प्रसाद शर्मा

02 May 2022
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2

1 मई 1928 जांजगीर पुरानी बस्ती स्थित बड़े दुबे के घर चिर प्रतीक्षित बालक का जन्म हुआ। माता सेवती देवी और पिता श्याम लाल दुबे (शर्मा) सहित पूरे परिवार को प्रसन्नता हुई। संयुक्त परिवार था तो घर में चार बड़े भाई तीन बड़ी बहनों का दुलार पाकर बालक का बचपन समृद्ध हुआ। बहुत स्नेह से घर के सभी सदस्य बालक को मुसाफिर कहते थे। एक बार उन्होंने बताया था कि मुसाफिर तो हूं ही किन्तु 1 मई मजदूर दिवस को धरा धाम में आया हूं तभी तो साहित्य का मजदूर मुसाफिर बन सका ।

Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17
Advertisement 18
Advertisement 19

आज सोचती हूं ठीक ही तो कहा था उन्होंने छत्तीसगढ़ी, हिंदी साहित्य की सेवा ही तो आजीवन करते रहे। आप चाहें तो इसे साहित्यिक मजदूरी कह सकते हैं तो साहित्यजगत के मुसाफिर ही तो थे। तभी तो साथ चलने, लिखने वालों, पाठकों का अशेष सम्मान प्राप्त कर सके। प्रबन्ध पाटल साहित्य के विद्यार्थियों के लिए मार्गदर्शक निबन्ध संग्रह है। छत्तीसगढ़ का इतिहास एवं परम्परा यथा नाम तथा गुण छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करता ग्रन्थ है। इसी श्रंखला की अगली कडिय़ां हैं छत्तीसगढ़ के तीज त्यौहार और छत्तीसगढ़ के लोकोक्ति मुहावरे। यही नहीं धान के कटोरा की प्रमुख फसल धान का परिचयात्मक ग्रन्थ है छत्तीसगढ़ की खेती किसानी।

ये सभी पुस्तकें सिद्ध करती है डॉ. पालेश्वर प्रसाद शर्मा को छत्तीसगढ़ के माटी पुत्र के रूप में अपनी जन्मभूमि, कर्म भूमि और मरण भूमि के प्रति इतना गहन प्रेम बिरले साहित्यकारों की कृतियों में मिलता है। नांव के नेह मं अनूठी कहानी है जिसका प्रत्येक पैराग्राफ बिलासपुर के एक एक अक्षरों से शुरू होता है तो बिलासा केवटीन की गाथा इनकी भाषा का स्पर्श पाकर इतिहास में अमर हो गई । सुसक झन कुररी सुरता ले छत्तीसगढ़ी कहानियों का संकलन है जो याद दिलाता है आदि कवि वाल्मीकि की करुणा स्रोत क्रौंची के करुण विलाप की जो रामायण की रचना का आधार बनी। डॉ. पालेश्वर प्रसाद शर्मा की कृति पाठकों को स्मरण दिलाती है क्रौंची (कुररी) अभी भी सिसक रही है। अनुरोध करते हैं लेखक थोरकुन सुरता ले कुररी...। तिरिया जनम झनि देय नारी मन की व्यथा, विवशता की कथा है तो दूसरी ओर नारी के त्याग, समर्पण, घर परिवार को बांधे रखने के गुणों को रेखांकित करती है। इस कहानी संग्रह को एमए के पाठ्यक्रम में स्थान मिला है।

पत्रकारिता भी अछूती नहीं रही तभी तो तत्कालीन अखबार में सर्वाधिक दिनों तक प्रकाशित होने वाले लेखों का संग्रह गुड़ी के गोठ के नाम से प्रकाशित हुआ है यह पुस्तक तत्कालीन राजनैतिक, सामाजिक घटनाओं का दर्पण है। इनकी रचनाधर्मिता की सबसे बड़ी विशेषता गहन अध्ययन है तो प्रवाहमयी, शुद्ध परिनिष्ठित भाषा शैली अन्यतम उपलब्धि है। हिंदी हो या छत्तीसगढ़ी ललित निबन्धों की परिपाटी के उत्तम उदाहरण है। इनकी रचनाओं में श्रुतिमधुर , ध्वन्यात्मक शब्दों का अकूत भंडार है जिसने साहित्यजगत में इन्हें विशिष्ट स्थान पर प्रतिष्ठित किया है ।

लेख वृहद न हो जाये इसलिए यहां दृष्टांत नहीं दे पाई पाठक गण क्षमा करेंगे। जितने लोकप्रिय प्राध्यापक थे उससे रंचमात्र कम लोकप्रिय लेखक तो नहीं ही थे । इनकी कृतियों को पढ़कर गद्यम कवीनाम निकषं वदन्ति सटीक लगता है। हिंदी, छत्तीसगढ़ी दोनों भाषाओं के विशुद्ध गद्यकार थे। उनके जन्मदिन पर क्या लिखूं? मन कातर हो उठा है, सुरता के बादर बरसने लगे है। कलम थक गई तो लिखना ही पड़ा...छत्तीसगढ़ के प्रखर वक्ता, प्रवीण प्राध्यापक, अदब के मजदूर मुसाफिर डॉ पालेश्वर प्रसाद शर्मा को आखर के अरघ दे रही हूं।

लेखिका

सरला शर्मा

पद्मनाभपुर, दुर्ग छत्तीसगढ़

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |