Azaad Bharat
Breaking
🔴 केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल 🔴 बिलासपुर में हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार, 5 ग्राम मादक पदार्थ और मोबाइल जब्त; ₹1.08 लाख का सामान बरामद 🔴 छत्तीसगढ़: सूरजपुर में महिला शिक्षक और 12वीं के छात्र बेटे की हत्या, प्रेम संबंध और 20 लाख के लोन का विवाद चर्चा में 🔴 नाबालिग छात्रा के यौन शोषण के आरोप में पुलिस ने सिविल सर्जन को शनिवार देर रात हिरासत में लिया 🔴 Big Breking/नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस 🔴 मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने चोरी की 2 बैटरियां की बरामद कर भेजा जेल 🔴 मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने चोरी की 2 बैटरियां की बरामद कर भेजा जेल 🔴 शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा देकर ग्रामीण महिलाओं से 70.77 लाख की ठगी, रायगढ़ पुलिस ने आरोपी महिला को सक्ती से किया गिरफ्तार 🔴 *मिनीमाता चौक पर हुए लूट और बजरंगपारा में मारपीट का खुलासा, जूटमिल पुलिस ने एक युवक और दो विधि से संघर्षरत बालकों को लिया हिरासत में 🔴 साइबर जागृति अभियान के तहत रायगढ़ पुलिस की रचनात्मक पहल, लघु फिल्म प्रतियोगिता का भव्य समापन एवं सम्मान समारोह सम्पन्न 🔴 केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल 🔴 बिलासपुर में हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार, 5 ग्राम मादक पदार्थ और मोबाइल जब्त; ₹1.08 लाख का सामान बरामद 🔴 छत्तीसगढ़: सूरजपुर में महिला शिक्षक और 12वीं के छात्र बेटे की हत्या, प्रेम संबंध और 20 लाख के लोन का विवाद चर्चा में 🔴 नाबालिग छात्रा के यौन शोषण के आरोप में पुलिस ने सिविल सर्जन को शनिवार देर रात हिरासत में लिया 🔴 Big Breking/नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस 🔴 मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने चोरी की 2 बैटरियां की बरामद कर भेजा जेल 🔴 मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने चोरी की 2 बैटरियां की बरामद कर भेजा जेल 🔴 शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा देकर ग्रामीण महिलाओं से 70.77 लाख की ठगी, रायगढ़ पुलिस ने आरोपी महिला को सक्ती से किया गिरफ्तार 🔴 *मिनीमाता चौक पर हुए लूट और बजरंगपारा में मारपीट का खुलासा, जूटमिल पुलिस ने एक युवक और दो विधि से संघर्षरत बालकों को लिया हिरासत में 🔴 साइबर जागृति अभियान के तहत रायगढ़ पुलिस की रचनात्मक पहल, लघु फिल्म प्रतियोगिता का भव्य समापन एवं सम्मान समारोह सम्पन्न

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम छत्तीसगढ़ परस्परता और भाईचारे की ओर प्रेरित करती हैं इस्लाम की परंपराएं 
परस्परता और भाईचारे की ओर प्रेरित करती हैं इस्लाम की परंपराएं 
छत्तीसगढ़

परस्परता और भाईचारे की ओर प्रेरित करती हैं इस्लाम की परंपराएं 

Azaad Bharat Desk 27 April 2022
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बुधवार 27 अप्रैल 2022 को यहां राजधानी रायपुर के नेताजी सुभाष स्टेडियम में आयोजित दावते रोजा इफ्तार में शामिल हुए और प्रदेशवासियों की खुशहाली तथा सुख-समृद्धि के लिए दुआ मांगी।

Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17
Advertisement 18
Advertisement 19
Advertisement 20

राज्यपाल सुश्री उइके ने दावते रोजा इफ्तार में सभी समुदाय के धर्म गुरूओं को एक साथ आमंत्रित कर आपसी भाईचारा तथा खुशहाली से मनाए जाने पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए इसके लिए मुख्यमंत्री श्री बघेल को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि रमजान का महीना बुराई का त्याग करने के लिए प्रेरित करता है और अपनी धार्मिक मान्यता के अनुरूप व्यक्ति को सदाचरण की ओर ले जाता है। उन्होंने दावते रोजा इफ्तार में सभी धर्म गुरूओं के शामिल होने पर उसे गंगा-जमुनी तहजीब का अनुपम उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश के विकास के लिए यह एकजुटता और आपसी भाईचारा महत्वपूर्ण है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि रमजान का महीना इबादत का महीना है। इस महीना में लोग रोजा रखकर ईश्वर की आराधना करते हैं। यह एक ऐसा महीना है जो इंसान को बुराई से अच्छाई की ओर चलने के लिए प्रेरित करता है। रोजा खुदा की इबादत का एक ऐसा जरिया है जो रोजेदार को उस दुनिया के साथ-साथ इस दुनिया के लिए भी लायक बनाता है। इस पवित्र महीने में सभी के मन के भाव एक हो जाते हैं, सभी का लक्ष्य एक हो जाता है। सभी एक जैसा तप करते हैं और एक जैसी अनुभूतियों से गुजरते हैं। भावों और अनुभूतियों का एक हो जाना ही आध्यात्म की चरम ऊंचाई है।

रमजान का महत्वपूर्ण संदेश

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि रमजान का सबसे महत्वपूर्ण संदेश यही है कि एक दूसरे से सम हुए बिना ईश्वर-अल्लाह के साथ सम नहीं हुआ जा सकता। जहां समता होगी, वहीं पर परस्परता होगी। जहां पर परस्परता होगी वहीं पर एकजुटता होगी। और जहां एकजुटता होगी वहीं पर भाईचारा होगा। इस्लाम की परंपराएं परस्परता और भाईचारे की ओर प्रेरित करती हैं। मिल-जुलकर जीने के साथ-साथ मिल-जुलकर ईश्वर को प्राप्त करना सिखाती हैं। गरीबों, मजलूमों और कमजोर लोगों का हाथ पकड़कर उन्हें भी अपने साथ चलाना सिखाती हैं। आप सभी ने इस पवित्र महीने में रोजा रखकर खुदा की इबादत की है। वह आपकी हर दुआ कबूल करेगा। मैं आप सभी को ईद की अग्रिम शुभकामनाएं और बधाई देता हूं।

यह लोग भी उपस्थित रहे

इस अवसर पर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री अमरजीत भगत, महापौर नगरपालिक निगम रायपुर एजाज ढेबर, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, विधायकगण सत्यनारायण शर्मा, मोहन मरकाम, छत्तीसगढ़ राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी, रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष सुभाष धुप्पड़, सभापति प्रमोद दुबे सहित विभिन्न समुदायों के धर्मगुरू बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
 

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |