comp 16 1693741254
एंटरटेनमेंट

श्रद्धा कपूर ने पापा शक्ति कपूर को बर्थडे विश किया: क्यूट अंदाज में बधाई दी, वीडियो शेयर कर बोलीं- हैप्पी बर्थडे मेरे रॉकस्टार



11 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
comp 16 1693741254

बॉलीवुड एक्टर शक्ति कपूर आज अपना 71वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उनकी बेटी और एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने उन्हें खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। श्रद्धा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह पिता शक्ति कपूर के साथ नजर आ रही हैं।

क्यूट अंदाज में किया विश
वीडियो में शक्ति और श्रद्धा मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों ने व्हाइट आउटफिट में ट्विनिंग की है। एक्ट्रेस ने वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘मेरे एकमात्र, मेरे परम रॉकस्टार, मेरे बापू @शक्तिकपूर को जन्मदिन की शुभकामनाएं।’ अब श्रद्धा के इस वीडियो पर फैंस कमेंट कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।

screenshot 2023 09 03 171117 1693741284

राकेश रोशन ने दी बधाई
वीडियो पर फिल्म डायरेक्टर राकेश रोशन ने कमेंट करते हुए शक्ति कपूर को बधाई दी। उन्होंने लिखा- ‘शक्ति को जन्मदिन की बधाई। खुशी और ज्यादा शक्ति’। बॉलीवुड एक्टर नील नितिन मुकेश ने भी कमेंट करते हुए लिखा, हैप्पी बर्थडे शक्ति कपूर सर’।

screenshot 2023 09 03 170012 1693741309
screenshot 2023 09 03 170025 1693741320

श्रद्धा कपूर का वर्क फ्रंट
श्रद्धा कपूर को आखिरी बार रणबीर कपूर की फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ में देखा गया था। लव रंजन द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया है। फिल्म में बोनी कपूर और डिंपल कपाड़िया जैसे दिग्गज भी शामिल थे। अब श्रद्धा जल्दी ही राजकुमार राव के साथ स्त्री 2 में नजर आएंगी। यह फिल्म अमर कौशिक द्वारा निर्देशित 2018 रिलीज हॉरर-कॉमेडी स्त्री का सीक्वल है। ‘स्त्री 2’ अगस्त 2024 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।



Source link