comp 114 3 1694246197
एंटरटेनमेंट

शिल्पा शेट्टी ने पति राज कुंद्रा को विश किया बर्थडे: बिना मास्क के दिखे राज कुंद्रा, शिल्पा बोलीं- इस बर्थडे पर तोहफे में दूंगी आईना



16 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
comp 114 3 1694246197

शिल्पा शेट्टी ने अपने पति राज कुंद्रा के 48वें बर्थडे के मौके पर सोशल मीडिया पर उन्हें विश किया है। एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर किया है और बर्थडे नोट भी लिखा है। इस वीडियो में राज कुंद्रा लंबे समय बाद बिना मास्क के दिखाई दे रहे हैं।

जंगल सफारी एंजॉय करते हुए शेयर किया वीडियो
इस वीडियो में शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा जंगल के बीच से गुजरते हुए दिख रहे हैं। वीडियो में हिरण भी नजर आ रहे हैं। शिल्पा खुद ये वीडियो रिकॉर्ड कर रही हैं और ये कोशिश कर रही हैं कि राज भी अपना चेहरा कैमरे की तरफ करें लेकिन राज हिरण की तरफ देख रहे हैं। वीडियो में थोड़ी देर बाद राज कैमरे की तरफ फेस करते हुए दिख रहे हैं।

दरअसल, पोर्नोग्राफी केस में नाम जुड़ने के बाद उन्हें राज कुंद्रा पब्लिक के बीच बिना मास्क लगाए नहीं आ रहे थे।

screenshot 2023 09 09 132222 1694245958

शिल्पा बोलीं- इस साल बर्थडे पर तोहफे में दूंगी आईना
वीडियो शेयर करते हुए शिल्पा ने लिखा है कि वो इस साल राज के बर्थडे पर उन्हें मिरर गिफ्ट करेंगी क्योंकि वो उन्हें भी वो दिखाना चाहती हैं जो वो रोज देखती हैं। उन्होंने आगे लिखा है कि राज काफी मजाकिया और दयालु हैं। इससे साथ ही वो बहुत अच्छे इंसान भी हैं। शिल्पा ने ये भी कहा कि वो एक पार्टनर के तौर पर परफेक्ट हैं।

screenshot 2023 09 09 132203 1694245976

पोर्नोग्राफी केस पर फिल्म बनाना चाहते हैं राज कुंद्रा
बीते दिनों राज कुंद्रा ने कहा था कि वो पोर्नोग्राफी केस में उनका नाम जोड़े जाने पर फिल्म बनाना चाहते हैं। 2021 में इस केस में गिरफ्तार होने के बाद राज कुंद्रा ने करीब 63 दिन जेल में बिताए थे। राज कुंद्रा ने कहा था कि वो फिल्म के जरिए ये बताना चाहते हैं कि इस केस से नाम जुड़ने के बाद उनकी जिंदगी में कितनी उथल-पुथल आ गई।

शिल्पा शेट्टी ने राज कुंद्रा से 2009 में शादी की थी। इनके दो बच्चे हैं- वियान और समीषा।

खबरें और भी हैं…



Source link