रायगढ़, छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर द्वारा ग्रीष्म अवकाश संबंधी नए निर्देश जारी कर दिए गए हैं। विभागीय सम संख्यक आदेश 21 फरवरी 2022 में संशोधन करते हुए भीषण गर्मी के कारण राज्य शासन ने निर्णय लिया है कि सभी शासकीय एवं निजी स्कूलों में 24 अप्रैल 2022 से ग्रीष्मावकाश प्रारंभ कर दिया जाए। केवल कुछ विषयों में एंड लाइन असेसमेंट दिनांक 25 अप्रैल 2022 को किया जाना है, उन विषयों में जो विद्यार्थी एंड लाइन असेसमेंट के लिए स्वेच्छा से स्कूल आना चाहते हैं उनका उन विषयों का ऑनलाइन असेसमेंट दिनांक 25 अप्रैल 2022 को किया जाएगा। इसके पश्चात अगले शिक्षा सत्र के लिए स्कूल 15 जून 2022 से दोबारा खुलेंगे। यह आदेश शासकीय एवं निजी दोनों प्रकार के स्कूलों पर लागू होगा।
Related Articles
महानदी पर डाइक निर्माण के लिए 5 करोड़ 60 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति ,जल संग्रहण से आसपास के क्षेत्रों में भूजल स्तर में वृद्धि एवं ग्रीष्म ऋतु में जल स्तर रहेगा बरकरार
राज्य शासन द्वारा रायपुर जिले के अभनपुर विकासखड में महानदी पर डाइक निर्माण के लिए 5 करोड़ 60 लाख 80 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस डाइक के निर्माण होने से भू-जल प्रवाह को रोककर जल संग्रहण से आसपास के क्षेत्रों में भूजल स्तर में वृद्धि एवं ग्रीष्म ऋतु में जल […]
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तीन दिवसीय खैरागढ़ महोत्सव का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शाम तीन दिवसीय खैरागढ़ महोत्सव का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर खैरागढ़ अंचल को 6 करोड़ 53 लाख रूपए के विकास कार्याें की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने चिटफंड कम्पनी की धोखाधड़ी के शिकार हुए निवेशकों को लगभग डेढ़ करोड़ रूपए की राशि लौटाई और राजनांदगांव जिले में स्थापित […]
रेरा के गठन से रियल इस्टेट के काम-काज में आई पारदर्शिता: विवेक ढांड
रायपुर, छत्तीसगढ़ भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (रेरा) के अध्यक्ष विवेक ढांड ने कहा कि रियल इस्टेट सेक्टर को व्यवस्थित करने करने के लिए रेरा का गठन किया गया है। प्रोमोटर्स-बिल्डर्स के काम में दिक्कत पैदा करना कतई इसका उद्देश्य नहीं है। रेरा के अस्तित्व में आने से रियल इस्टेट के कारोबार में पारदर्शिता आई है। इससे […]