झारखंड के दुमका में हुई एक मासूम लड़की की हत्या का मामला सामने आने के बाद से ही लोगों में रोष है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी इस मामले को लेकर ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि झारखंड में 12वीं में पढ़ने वाली एक लड़की की निर्मम हत्या की घटना दिल दहलाने वाली है।अपराधियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए।
प्रियंका गांधी ने कहा, “अपराध की रोकथाम और न्याय के लिए जरुरी है कि महिलाओं के खिलाफ अपराध की घटनाओं में सख्त और जल्द कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाए.” प्रियंका ने इस घटना को दिल दहला देने वाला बताया है और आरोपी को कड़ी सजा देने की भी मांग की है।
झारखंड- 12 वीं में पढ़ने वाली एक लड़की की निर्मम हत्या की घटना दिल दहलाने वाली है। अपराधियों को त्वरित सजा मिलनी चाहिए।
अपराध की रोकथाम व न्याय के लिए जरुरी है कि महिलाओं के खिलाफ अपराध की घटनाओं में सख्त व जल्द कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाए।#JusticeForAnkita
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) August 30, 2022
जानकारी के मुताबिक झारखंड के दुमका जिले में एक लड़की को एकतरफा प्यार के चक्कर में जलाकर मार दिया गया। खबरों की मानें तो 22 अगस्त की शाहरुख नाम के एक सिरफिरे लड़के ने अंकिता को फोन पर जान से मारने की धमकी दी और अगले ही दिन यानी 23 अगस्त को सुबह पांच बजे जब घर के सभी लोग सो रहे थे तभी उसने कमरे में अकेले सो रही अंकिता पर खिड़की से पेट्रोल छिड़का और उसके बाद आग लगा दी।