देश की राजधानी दिल्ली में बदमाश बेखौफ हो गए हैं। उत्तर पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास इलाके में बीती रात 19 साल के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि युवक के सीने में गोली लगी थी, उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। गोलीकांड में के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान सोहेल (19 साल) के रूप में हुई है। वह अपने रिश्तेदारों के साथ रहता था। वह कपड़े की फैक्ट्री में काम करता था।