इनमें से अधिकांश पेशेवर, जो एच-1बी वीजा पर हैं, अगर वे कोई अन्य विकल्प नहीं खोज पाते हैं तो उन्हें 60 दिनों में देश छोड़ना पड़ता है।
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव काराइन जीन-पियरे ने मंगलवार को संवाददाताओं से कहा, राष्ट्रपति खुद व्यक्तिगत रूप से इसे समझते हैं कि नौकरी छूटने का परिवार पर क्या प्रभाव पड़ सकता है।
166 टेक कंपनियों द्वारा 65,000 से अधिक कर्मचारियों को बर्खास्त किया गया है। अर्थशास्त्रियों के अनुसार, 2023 में बड़ी स्तर पर छंटनी की जाएगी।