कर्नाटक कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष आर ध्रुवनारायण का आज दिल का दौरा पड़ने के चलते निधन हो गया। वह चामराजनगर से 2009-2019 तक दो बार सांसद रह चुके हैं और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थे। उनके निधन पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी समेत कई कांग्रेस के नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ट्वीट कर कहा कि आर ध्रुवनारायण के निधन से गहरा दुख और पीड़ा हुई। वे न केवल एक जमीनी राजनीतिक बल्कि बेहतरीन इंसान थे। उनका निधन सिर्फ कांग्रेस के लिए नुकसान नहीं है, ये मेरे लिए भी एक बहुत बड़ी व्यक्तिगत क्षति है।