comp 1 15 1695041138
एंटरटेनमेंट

मुंबई एयरपोर्ट पर साथ दिखीं करिश्मा कपूर- जान्हवी कपूर: कियारा आडवाणी- सिद्धार्थ मल्होत्रा समेत नजर आए कई सेलेब्स



29 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
comp 1 15 1695041138

सोमवार को मुंबई एयरपोर्ट पर कई सेलेब्स नजर आए। बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर, जान्हवी कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा- कियारा आडवाणी, नोरा फतेही, करण जौहर समेत अन्य सितारे स्टाइलिश लुक में दिखाई दिए।

जान्हवी कपूर- करिश्मा कपूर
जान्हवी कपूर इन दिनों अपनी अगली फिल्म उलझन की शूटिंग में बिजी हैं। सोमवार को उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर करिश्मा कपूर के साथ देखा गया। इस दौरान दोनों काफी कैजुअल लुक में नजर आए। जान्हवी ने बेज टॉप के साथ मैचिंग पेंट पहना था। नो मेकअप लुक और खुले बाल में वह काफी खूबसूरत लग रही थीं।

वहीं करिश्मा कपूर ओवरसाइज्ड ग्रीन स्वेट शर्ट और ब्लैक ट्राउजर और व्हाइट स्नीकर्स में दिखाई दीं। उन्होंने ब्लैक कैप भी लगा रखी थी। ओवर ऑल उनका ये लुक काफी कूल लग रहा था।

screenshot 2023 09 18 183211 1695052637

सिद्धार्थ मल्होत्रा- कियारा आडवाणी
बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी को भी एयरपोर्ट पर देखा गया। जहां दोनों काफी स्टाइलिश लुक में दिखाई दिए। सिद्धार्थ ने ग्रे डेनिम और शर्ट के साथ ऑलिव ग्रीन टी शर्ट पहनी थी, वहीं कियारा ब्लू जींस और व्हाइट टॉप में दिखाई दीं। दोनों ने सनग्लासेस लगा रखे थे।

3 1695052622

श्रद्धा कपूर
श्रद्धा कपूर भी एयरपोर्ट पर काफी सिंपल लुक में दिखाई दीं। एक्ट्रेस को ब्लैक टॉप और मैरून पैंट में देखा गया। उनके हाथ में फूलों का गुलदस्ता भी था, जो किसी फैन ने उन्हें दिया था। शार्ट हेयर में श्रद्धा काफी कूल लग रही हैं।

1 1695052615

नोरा फतेही
नोरा फतेही को एयरपोर्ट पर स्पोर्टी लुक में स्पॉट किया गया। नोरा ने ब्लैक एंड व्हाइट जैकेट के साथ मैचिंग पेंट पहना था। कार में बैठने से पहले नोरा ने पैपराजी को पोज भी दिए। इस लुक को उन्होंने ब्लैक गॉगल्स और ब्लैक हैंडबैग के साथ पूरा किया।

4 1695052608



Source link