सुकेश ने चिट्ठी में लिखा है कि, “इस वार्ड में सुब्रत राय, सुरेश कलमाड़ी, अमर सिंह और ए। राजा जैसे हाई प्रोफाइल लोग रह चुके हैं, बल्कि वो खुद 2017 से 2018 तक सत्येंद्र जैन के निर्देश पर रहा था। सुकेश चंद्रशेखर ने आरोप लगाया है कि सत्येंद्र जैन अभी भी कुछ अधिकारियों के जरिए जेल पर नियंत्रण रखते हैं और हाल ही में उसे और उसके परिवार को धमकाया गया। साथ ही प्रोटेक्शन मनी ली गई।
जिन अधिकारियों के खिलाफ जांच चल रही है, वो अभी भी जेल प्रशासन में पावरफुल हैं। सुकेश ने कहा कि वह आम आदमी पार्टी के नेताओं के खिलाफ शिकायत देने के मामले में गवाह भी है। इसलिए उपराज्यपाल को मामले में हस्तक्षेप करना चाहिए।