06 09 2023 bollywood movies on shri krishna
एंटरटेनमेंट

Krishna Janmashtami 2023: हर रूप में नजर आ चुके हैं भगवान कृष्ण, जन्माष्टमी पर देखें बाल गोपाल से जुड़ी ये फिल्में – Krishna Janmashtami 2023 bhagwan Krishna movies bollywood movies based on bhagwan krishna life watch these films



श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार भगवान कृष्ण के उपसाको के लिए काफी खास होता है। इसी को ध्यान में रखते हुए फिल्मकारों ने भगवान कृष्ण के जीवन के कई पहलु को फिल्माया है।

Publish Date: Wed, 06 Sep 2023 02:19 PM (IST)

Updated Date: Wed, 06 Sep 2023 02:19 PM (IST)

Krishna Janmashtami 2023: हर रूप में नजर आ चुके हैं भगवान कृष्ण, जन्माष्टमी पर देखें बाल गोपाल से जुड़ी ये फिल्में
animated shri krishna movies

HighLights

  1. बाॅलीवुड में भी मना है जन्माष्टमी का त्योहार।
  2. एनिमेटेड फिल्मों ने खूब किया दर्शकों का मनोरंजन।
  3. जन्माष्टमी पर उठाए इन बाॅलीवुड फिल्मों का लुत्फ।

Krishna Janmashtami 2023 Movies: देश में जन्माष्टमी का त्योहार बड़ी ही धूम-धाम से मानया जाता है। भगवान कृष्ण ने अपने पूरे जीवन में अद्भुत लीलाएं की हैं। भगवान कृष्ण का यह लीला भरा जीवन फिल्मकारों को भी बहुत भाया है। आज Bollywood में भगवान कृष्ण से जुड़ी कई सारी फिल्में बनी हुई हैं, जिनमें से बहुत-सी फिल्में एनिमेटेड हैं। आज हम आपके लिए भगवान कृष्ण से जुड़ी फिल्मों और एनिमेटेड फिल्मों की लिस्ट लेकर आए हैं। श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार भगवान कृष्ण के उपसाको के लिए काफी खास होता है। इसी को ध्यान में रखते हुए फिल्मकारों ने भगवान कृष्ण के जीवन के कई पहलु को फिल्माया है। भगवान के जन्म से लेकर उनकी लीलाएं, युद्ध, मरण सभी को फिल्मित किया गया है।

ये हैं भगवान कृष्ण से जुड़ी Bollywood फिल्में

कृष्ण सुदामा

भगवान कृष्ण के बचपन के मित्र सुदामा का जीवन बताती यह फिल्म साल 1976 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सुदामा के निर्धन और मुश्किल भरे जीवन में भगवान कृष्ण किस प्रकार अपने मित्र की मदद करते हैं, उन दृश्यों को दिखाया गया है। इस फिल्म के निर्देशक निताई पालित हैं। इसके अलावा शांति स्वरूप, गोविन्द तेज, त्रिपुरा मिश्र फिल्म में मुख्य किरदार में थे।

श्री कृष्ण लीला

होमी वाडिया के निर्देशन में बनी यह फिल्म 1971 में रिलीज की गई थी। इस फिल्म में दिखाया गया है कि किस प्रकार भगवान कृष्ण ने मामा कंस के भेजे गए राक्षसों से लड़ते हुए अपने गाँव को बचाया।

भगवान श्री कृष्ण

साल 1985 में रिलीज हुई यह फिल्म रामकुमार बोहरा द्वारा निर्देशित की गई है। इस फिल्म में भगवान कृष्ण के पूरे जीवन को दिखाया गया है। भगवान के जन्म से लेकर कंस को मारने तक और इसके बाद कैसे महाभारत में कृष्ण ने एक सारथी की भूमिका निभाई, इसे फिल्म में दिखाया गया है।

श्री कृष्णार्जुन युद्ध

बाबूभाई मिस्त्री द्वारा निर्देशित यह फिल्म 1971 में सिनेमा में रिलीज की गई थी। यह फिल्म भगवान हनुमान और पांडव अर्जुन के बीच हुए भीषण घातक युद्ध को पर्दे पर दिखाती है। इस फिल्म में अभि भट्टाचार्य, जयश्री गाड़कर और महिपाल मुख्य किरदार में दिखे।

कृष्णा कंस वध

यह एक एनिमेटेड फिल्म है, जिसे साल 2007 में पर्दे पर लाया गया था। इस फिल्म में भगवान विष्णु के कृष्ण अवतार लेने की वजह को बताया गया है। यह फिल्म कृष्ण और उनके भाई बलराम द्वारा मथुरा में की गई लीलाओं और कंस के वध को दिखाती है।

कृष्णा द बर्थ

भगवान कृष्ण के जन्म को दिखाती यह एनिमेटेड फिल्म साल 2006 में राजीव चिलाका के निर्देशन में बनी थी। फिल्म में भगवान कृष्ण के जन्म लेने और कंस द्वारा उन्हें मारने के लिए की गई अनगिनत कोशिशों को पर्दे पर दिखाया गया है।

कृष्णा इन वृंदावन

राजीव चिलाका के निर्देशन में भगवान कृष्ण के जीवन में बनी यह एनिमेटेड फिल्म को 2007 में रिलीज किया गया था। इस फिल्म में दिखाया गया है कि कृष्ण कैसे गोकुल से वृंदावन में प्रवास करते हैं और अपने भाई के साथ मिलकर कंस के भेजे गए राक्षसों का विनाश करते हैं।

कृष्ण बलराम-कालवक्र

भगवान कृष्ण के जीवन पर बनी यह एक और एनिमेटेड फिल्म है, जो 2009 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म भगवान कृष्ण और बलराम को न्यू ऐज हीरो के रूप दिखाती है। इस फिल्म में कंस के वध के आगे की कहानी को बताया गया है। इस फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे भगवान कृष्ण और बलराम कालवक्र नामक राक्षस से पृथ्वी को बचाते है।



Source link