comp 5 1 1693828302
एंटरटेनमेंट

करीना कपूर के ऊपर गिरते गिरते बचीं कियारा आडवाणी: अर्जुन कपूर ने हाथ पकड़कर संभाला, तीनों मुंबई के इवेंट में पहुंचे थे



15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
comp 5 1 1693828302

बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी, करीना कपूर खान और अर्जुन कपूर हाल ही में मुंबई के एक इवेंट में शामिल हुए थे। इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें कियारा, करीना के ऊपर गिरते- गिरते बचीं। इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।

अर्जुन कपूर ने की मदद
वीडियो में कियारा, करीना और अर्जुन कपूर एक साथ स्टेज पर दिखाई दे रहे हैं। कियारा, अर्जुन से बातचीत कर रही थीं। लेकिन वह जैसे ही वापस जाने लगीं, उनका आउटफिट हाई हील्स में फंस गया और उनका संतुलन बिगड़ गया। हालांकि, उन्होंने खुद को संभाल लिया। इस दौरान अर्जुन ने उनकी हाथ पकड़ कर मदद की। अगर ऐसा नहीं होता तो कियारा उनके पीछे बैठीं करीना के गोद में ही गिर जातीं।

इसी इवेंट में शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान भी शामिल हुई थीं।

इसी इवेंट में शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान भी शामिल हुई थीं।

फैंस ने की सराहना
सोशल मीडिया पर कई फैंस ने कियारा की प्रशंसा की और लिखा- ‘कितने अच्छे से कियारा ने संभाल लिया’। दूसरे यूजर ने लिखा, ‘उन्होंने कितने अच्छे से संभाल लिया। उनका पैर मुड़ना काफी बुरा दिख रहा है’। वहीं एक यूजर ने अर्जुन की तारीफ करते हुए लिखा, ‘कभी-कभी मुझे ऐसा लगता है कि अर्जुन को बेमतलब की नफरत मिलती है’।

screenshot 2023 09 04 163751 1693828165
screenshot 2023 09 04 164214 1693828173

कियारा की हालिया फिल्में
कियारा आडवाणी को हाल ही में सत्यप्रेम की कथा में देखा गया था, इस फिल्म में उनके साथ कार्तिक आर्यन लीड रोल में थे’। अब वह जल्दी ही राम चरण के साथ तेलुगु फिल्म गेम चेंजर में नजर आएंगी।

इस फिल्म के जरिए वो 5 साल बाद साउथ इंडस्ट्री में वापसी कर रही हैं। इसके अलावा कियारा के पास एक्शन थ्रिलर फिल्म वॉर 2 भी है। फिल्म में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर लीड रोल में हैं।

करीना के प्रोजेक्ट्स
वर्कफ्रंट की बात करे तो करीना, सुजॉय घोष निर्देशित फिल्म ‘जाने जान’ से OTT डेब्यू कर रही हैं। फिल्म में विजय वर्मा और जयदीप अहलावत भी लीड रोल में हैं। यह एक मर्डर मिस्ट्री है जो 21 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। ‘जाने जान’ के अलावा, करीना, तब्बू और कृति सेनन के साथ फिल्म द क्रू में नजर आएंगी।

अर्जुन कपूर के प्रोजेक्ट्स
अर्जुन कपूर जल्द ही भूमि पेडनेकर के साथ नॉयर थ्रिलर फिल्म ‘द लेडी किलर’ में दिखाई देंगे। इसके अलावा अर्जुन, भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह के साथ रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में भी नजर आएंगे।



Source link