वारदात

मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री इंदर सिंह परमार की बहू घर पर फंदे से लटकी मिली, जांच में जुटी पुलिस



मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री इंदर सिंह परमार की बहू शाजापुर स्थित उनके आवास पर फंदे से लटकी पाई गई है। सूचना मिलने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। इंदर सिंह परमार मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार में स्कूल शिक्षा मंत्री है।

मंत्री के परिवार से कोई भी इस मामले पर बोलने से परहेज कर रहा है। मृतक सविता परमार की उम्र करीब 22 साल थी। करीब तीन साल पहले सविता की शादी मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री इंदर सिंह परमार के बेटे देवराज परमार से हुई थी। पुलिस अधिकारी भी शिक्षा मंत्री की बहू की मौत पर टिप्पणी करने से कतरा रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।





Source link