7 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

ऋतिक रोशन और सबा आजाद को शुक्रवार रात एक- साथ स्पॉट किया गया। इस दौरान ऋतिक के दोनों बेटे ऋहान और ऋदान भी उनके साथ नजर आए। चारों मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर दिखाई दिए, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में ऋतिक अपने बच्चों और सबा के साथ कार से बाहर निकलते हुए नजर आ रहे हैं।
ऋतिक- सबा का लुक
लुक की बात करे तो ऋतिक व्हाइट टी-शर्ट, खाकी पैंट और व्हाइट शूज में दिखाई दिए, जिसमें वह काफी हैंडसम लग रहे हैं। सबा लाइट ब्लू ड्रेस और व्हाइट स्नीकर्स में नजर आईं। वहीं, ऋहान और ऋदान दोनों कैजुअल लुक में काफी स्टाइलिश लग रहे हैं। रेस्टोरेंट से बाहर निकलते वक्त ऋतिक सबा का हाथ पकड़े नजर आए।

ऋतिक से 17 साल छोटी हैं सबा
ऋतिक और सबा की डेटिंग की अफवाहें फरवरी 2022 में शुरू हुईं जब अभिनेता को उनके साथ डिनर डेट पर देखा गया। बाद में सबा को कई बार ऋतिक की फैमिली के साथ देखा गया। दोनों करण जौहर के 50वें बर्थडे में भी एक साथ शामिल हुए थे। बता दें कि ऋतिक और सबा के बीच पूरे 17 साल का अंतर हैं। ऋतिक 48 साल के हैं, जबकि सबा महज 31 की हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो दोनों जल्द शादी भी करने वाले हैं।

सुजैन खान से तलाक ले चुके हैं ऋतिक
ऋतिक की पहली शादी सुजैन खान से हुई थी। दोनों ने 2014 में एक दूसरे से तलाक ले लिया था। रेहान और रिदान दोनों सुजैन और ऋतिक के बेटे हैं। तलाक के कुछ साल बाद, सुजैन ने अर्सलान गोनी को डेट करना शुरू कर दिया था।

ऋतिक रोशन का वर्कफ्रंट
ऋतिक रोशन के वर्कफ्रंट की बात करें तो तो वह जल्दी ही सिद्धार्थ आनंद की फिल्म ‘फाइटर’ में नजर आएंगे। हालही में मेकर्स ने फिल्म से ऋतिक का मोशन पोस्टर भी रिलीज किया है। इस एक्शन फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।
ये फिल्म 2024 में रिलीज हो रही है। वहीं, उन्हें कुछ दिन पहले ‘विक्रम वेधा’ में देखा गया था, जिसमें लीड रोल में सैफ अली खान भी थे।