भारत जोड़ो यात्रा अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। इस समय यह पदयात्रा कश्मीर में चल रही है। वहीं इस बीच कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश और वेणुगोपाल ने कांग्रेस पार्टी के द्वारा शुरू की जा रही नए अभियान की जानकारी दी है। इस अभियान का नाम ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ है।
LIVE: Congress party briefing by Shri @kcvenugopalmp and Shri @Jairam_Ramesh at AICC HQ. https://t.co/n05wCFfmkx
— Congress (@INCIndia) January 21, 2023
जयराम रमेश ने कहा कि 26 जनवरी से कांग्रेस पार्टी के द्वारा ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान की शुरुआत की जाएगी। हाथ से हाथ जोड़ो अभियान दो माह 26 जनवरी से 26 मार्च तक चलेगा। इसके लिए लोगो को जारी किया गया है। हाथ से हाथ जोड़ो अभियान भारत जोड़ो अभियान का दूसरा चरण है। भारत जोड़ो अभियान में विचारधारा के आधार पर राहुल जी ने मुद्दें उठाए। उसका चुनाव से लेना-देना नहीं था। हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में हमारा निशाना मोदी सरकार की विफलताए हैं, ये 100% राजनीतिक है।
हाथ से हाथ जोड़ो अभियान भारत जोड़ो अभियान का दूसरा चरण है। भारत जोड़ो अभियान में विचारधारा के आधार पर राहुल जी ने मुद्दें उठाए। उसका चुनाव से लेना-देना नहीं था। हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में हमारा निशाना मोदी सरकार की विफलताए हैं, ये 100% राजनीतिक है: कांग्रेस सांसद जयराम रमेश pic.twitter.com/4KENKH1Zuy
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 21, 2023

कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा कि ‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान’ 26 जनवरी से शुरू होगा। भारत जोड़ो यात्रा का संदेश आम लोगों तक पहुंचाने के लिए ये घर-घर अभियान चलाया जाएगा। आज हमने मोदी सरकार के खिलाफ चार्जशीट जारी की है। राहुल गांधी के पत्र के साथ बीजेपी सरकार की विफलताओं की एक चार्जशीट को हर घर में बांटा जाएगा। इस अभियान के दौरान पार्टी लोगों से जुड़ने की कोशिश करेगी।
'Haath Se Haath Jodo Abhiyan' will begin on Jan 26 – house-to-house campaign to spread message of Bharat Jodo Yatra to common people. Today, we released a chargesheet against Modi Govt. Respective PCCs will make chargesheet, if needed, against respective state govts: KC Venugopal pic.twitter.com/ILrWiad9XG
— ANI (@ANI) January 21, 2023
वेणुगोपाल ने आगे कहा कि इस अभियान का मकसद कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा पैदा करना भी होगा। जिसके तहत कांग्रेस कार्यकर्ता देश के 6 लाख गांवों और 2.5 लाख ग्राम पंचायतों में घर-घर जाकर करोड़ों मतदाताओं से जुड़ेंगे और यहां वह राहुल गांधी का पत्र लोगों को सौंपेंगे।