Sandeep Singh
छत्तीसगढ़

हरियाणाः यौन उत्पीड़न के आरोपों में घिरे खेल मंत्री संदीप सिंह का इस्‍तीफा, पीड़िता ने जेल में डालने की मांग की



अंतरराष्‍ट्रीय एथलीट और महिला कोच से छेड़छाड़ के गंभीर आरोपों में घिरे हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह ने रविवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। पीड़िता की शिकायत पर चंडीगढ़ पुलिस द्वारा केस दर्ज करने के बाद आज सुबह संदीप सिंह ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात कर अपना इस्तीफा सौंपा। वहीं इस्तीफे के बाद महिला एथलीट ने कहा है कि संदीप सिंह को जेल में डालो। इसके बाद ही उत्‍पीड़न का शिकार हुई और महिलाएं भी सामने आएंगी।

चंडीगढ़ के सेक्टर-26 पुलिस थाने में दर्ज केस में आईपीसी की धारा 354, 354ए, 354 बी, 342 और 506 लगाई गई है। संदीप सिंह का कहना है कि नैतिकता के आधार पर उन्‍होंने अपना खेल विभाग मुख्यमंत्री को सौंप दिया है। इससे पहले महिला कोच ने गृह मंत्री अनिल विज से भी मुलाकात की। महिला कोच ने गृह मंत्री से मंत्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उसने कहा कि जब खेल मंत्री सलाखों के पीछे होंगे तो और भी ऐसी महिलाएं सामने आएंगी, जो खेल मंत्री के उत्‍पीड़न का शिकार हुई हैं।



Source link