nicole with burney1658834765 1694954529
अंतराष्ट्रीय

गूगल के को-फाउंडर का पत्नी शनाहन से तलाक: एलन मस्क के साथ अफेयर की खबरें; दोनों के पास रहेगी 4 साल की बेटी की कस्टडी


13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

तस्वीर गूगल के को-फाउंडर सर्गेई ब्रिन और उनकी पत्नी निकोल शनाहन की है। (फाइल)

गूगल के को-फाउंडर सर्गेई ब्रिन का अपनी पत्नी निकोल शनाहन से तलाक हो गया है। निकोल पेशे से एक बिजनेसवुमन और वकील हैं और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनका टेस्ला के फाउंडर एलन मस्क के साथ अफेयर चल रहा है।

कोर्ट के दस्तावेज के मुताबिक सर्गेई और निकोल के तलाक की प्रक्रिया 26 मई को पूरी हो गई थी। दोनों के पास उनकी 4 साल की बेटी की जॉइंट कस्टडी रहेगी।

निकोल ने तलाक का विरोध नहीं किया था। दोनों ने 2015 में डेटिंग शुरू की थी और इनकी शादी 2018 में हुई थी। सर्गेई ने अपनी पहली पत्नी एनी वोजकिकी के साथ तलाक सेटल होने के बाद ही निकोल से शादी की थी। हालांकि 2021 से सर्गेई और निकोल अलग रह रहे थे।

द वॉल स्ट्रीट जर्नल में मस्क और सर्गेई के बीच अनबन की रिपोर्ट आने के बाद ये तस्वीर जारी हुई थी। इसमें दोनों साथ-साथ दिखाई दे रहे हैं।

द वॉल स्ट्रीट जर्नल में मस्क और सर्गेई के बीच अनबन की रिपोर्ट आने के बाद ये तस्वीर जारी हुई थी। इसमें दोनों साथ-साथ दिखाई दे रहे हैं।

सर्गेई ब्रिन ने 2022 में लगाई थी तलाक की अर्जी
ब्रिन ने 2022 में तलाक के लिए अर्जी लगाई थी। न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, इससे ठीक एक महीने पहले ही निकोल और मस्क के अफेयर की खबरें तेजी से वायरल होने लगी थीं। निकोल शनाहन और एलन मस्क एक-दूसरे को लंबे वक्त से जानते हैं। दोनों ने ही अपने अफेयर की खबरों को सिरे से खारिज किया है।

वॉल स्ट्रीट जर्नल में एक आर्टिकल छपा था। इसका टाइटल था कथित अफेयर के चलते सर्गेई ब्रिन से एलन मस्क की दोस्ती टूट गई। इसमें मस्क ने लिखा था- सर्गेई और मैं दोस्त हैं और हम एक दिन पहले ही एक पार्टी में साथ थे। मैं पिछले 3 साल में निकोल से सिर्फ 2 बार मिला हूं। दोनों ही बार हमारे आसपास बहुत सारे लोग थे। इसमें कुछ भी पर्सनल नहीं था।

मस्क-निकोल ने अफेयर की खबरों को झूठा बताया
निकोल ने अफेयर की खबरों को एक स्कैंडल और पूरी तरह से तोड़ने वाला बताया था। उन्होंने कहा था कि मस्क और वो सिर्फ दोस्त हैं और उनका कोई अफेयर नहीं है। डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक एलन मस्क और निकोल शनाहन दिसंबर 2021 में मियामी के एक आर्ट इवेंट में करीब आए और दोनों का अफेयर शुरू हुआ था। हालांकि ये बहुत थोड़े समय के लिए था।

तस्वीर तब की है जब निकोल प्रेग्नेंट थीं। इसमें वो अपने पति सर्गेई के साथ हैं। (फाइल)

तस्वीर तब की है जब निकोल प्रेग्नेंट थीं। इसमें वो अपने पति सर्गेई के साथ हैं। (फाइल)

मस्क ने घुटनों पर बैठकर माफी मांगी थी
अफेयर का पता चलने पर सर्गेई ने तलाक की अर्जी डाल दी। तलाक का पता चलने के बाद मस्क बेहद निराश हुए और उन्होंने घुटनों पर बैठकर सर्गेई ब्रिन से माफी मांगी थी। ब्रिन ने माफी तो स्वीकार कर ली, लेकिन तलाक देने के फैसले पर अड़े रहे। इस अफेयर की वजह से दोनों की दोस्ती में भी दरार आ चुकी है।

निकोल पेटेंट स्पेशलिस्ट और क्लियर एक्सेस IP की फाउंडर हैं
निकोल शनाहन की लिंक्डइन प्रोफाइल बताती है कि उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ पुगेट साउंड से ग्रेजुएशन किया है। यहां उन्होंने इकोनॉमिक्स, एशियन स्टडीज और मैंडेरिन चाइनीज की पढ़ाई की। इसके बाद सेंटा क्लारा यूनिवर्सिटी से लॉ की डिग्री ली।

निकोल को पहली नौकरी RPX कॉर्पोरेशन में बतौर पेटेंट स्पेशलिस्ट मिली। यहां उनका यौन शोषण हुआ और महज 10 महीने में नौकरी छोड़नी पड़ी। इसके बाद वो डिप्रेशन में चली गईं और कुछ दिन के लिए सब कुछ छोड़ दिया।

नॉर्मल होने पर निकोल ने पेटेंट हैंडल करने के लिए एक सॉफ्टवेयर बिजनेस ClearAccessIP की शुरुआत की। इसके बाद 2019 में अपना फाउंडेशन शुरू किया, जिसका नाम है बिया-इको। इसके जरिए उन्होंने 100 मिलियन डॉलर यानी करीब 800 करोड़ रुपए दान किए हैं, ताकि बढ़ती उम्र (35 साल से ज्यादा) में भी महिलाओं को मां बनने में मदद मिल सके।

खबरें और भी हैं…