fukrey 23 1693917066 584545 khaskhabar
एंटरटेनमेंट

फुकरे-3 का ट्रेलर जारी, 2023 की एक और 100 करोड़ी फिल्म



1 of 1




ऋचा चड्ढा और पुलकित सम्राट
की
मल्टी स्टारर हिट फिल्म ‘फुकरे’
का 3रा भाग 28 सितम्बर को प्रदर्शित
होने जा रहा है। पहले यह दिसम्बर में आनी थी, लेकिन सालार के आगे बढ़ते ही इसे 28
सितम्बर को प्रदर्शित करने की घोषणा कर दी गई।
हाल ही में फिल्म
के पोस्टर जारी किए गए
थे जिसके साथ फिल्म की
रिलीज़ डेट का ऐलान
कर दिया गया था
वहीं आज फिल्म का
ट्रेलर रिलीज़ कर दिया गया
है। इस बार भी
दर्शकों के लिए फुकरे
का मज़ा दोगुना होने
वाला है, क्योंकि इस
बार भी साथ देने
आ रहे हैं पंकज
त्रिपाठी जिनकी कॉमिक टाइमिंग पर तो फैंस
वैसे ही फिदा हैं।

कैसा
है
ट्रेलर?



2 मिनट 51 सेकेंड का यह ट्रेलर
दर्शकों की उम्मीदों पर खरा उतरता
नजर आ रहा है।
यह दर्शकों को 10 साल पीछे ‘फुकरे’
की यादों में ले जाएगा।
ट्रेलर की शुरुआत होती
है वरुण शर्मा और
पुलकित सम्राट यानी चूचा और
हन्नी भाई के उस
स्कूल से होती है
जिसमें वो लगातार फेल
होते रहे थे।

उसके बाद शुरू होता
चूचा का वही ‘डेजा
चू’ यानी सपनों का
खेल। फिल्म में ऋचा इस
बार दिल्ली में चुनाव लड़ती
नजर आएंगी और उनकी मदद
करेंगे पंडित जी यानी पंकज
त्रिपाठी और हन्नी भाई
यानी पुलकित सम्राट। ट्रेलर काफी मज़ेदार है
शुरुआत से लेकर अंत
आपको वीडियो देखकर हंसी आएगी। अब
देखना होगा ‘फुकरे 3’ पहले पार्ट ‘फुकरे’
की तरह लोगों के
दिलों में जगह बना
पाती है या नहीं।

फुकरे साल 2013 में रिलीज़ हुई।
उसके बाद 2017 में फुकरे रिटर्नस
रिलीज हुई, जिसने पहले भाग से ज्यादा कमाई
करते हुए स्वयं को 100 करोड़ी क्लब में शामिल करवाया था। अब 5 साल बाद इसका
तीसरा पार्ट रिलीज़ किया जा रहा
है जिसका दर्शक बेसब्री से इंतज़ार भी
कर रहे थे। हालांकि
इस पार्ट में ऋचा चड्ढा
के ब्वॉयफ्रेंड अली फजल नज़र
नहीं आएंगे। फिल्म 28 सितंबर को रिलीज़ हो
रही है।

ये भी पढ़ें – अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे





Source link