हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने राहुल गांधी के नेतृत्व में जारी भारत जोड़ो यात्रा का राज्य में स्वागत करने को लेकर गठित सभी समितियों के साथ आज बैठक की, जिसमें यात्रा का रूट तय किया गया। शक्ति सिंह गोहिल ने कहा भारत जोड़ो यात्रा के जोरदार स्वागत के लिए राज्य तैयार है।
आज दिल्ली में हरियाणा प्रभारी श्री @shaktisinhgohil जी के नेतृत्व में #भारत_जोड़ो_यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने के लिये वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं, विधायकों और पदाधिकारियों की बैठक हुई।
हरियाणावासी @RahulGandhi जी को अपना प्यार और आशीर्वाद देने को तत्पर हैं। pic.twitter.com/5F3iQdA1Ts
— Haryana Congress (@INCHaryana) December 13, 2022
मंगलवार को यात्रा की सफलता के लिए गठित सभी समितियों की बैठक हुई। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान, राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा, रणदीप सिंह सुरजेवाला और विधायक किरण चौधरी समेत तमाम वरिष्ठ नेता व सभी समितियों के सदस्य मौजूद रहे।
भारत जोड़ो यात्रा, हरियाणा प्रथम चरण (21 से 23 दिसंबर)
यात्रा से जुड़ने के लिए 9711-462-462 पर Missed Call दें। #BharatJodoYatra pic.twitter.com/NsIlf5NCgY
— Haryana Congress (@INCHaryana) December 13, 2022
हरियाणा में भारत जोड़ो यात्रा का पहला चरण 21 दिसंबर से 23 दिसंबर तक होगा। इस चरण में फिरोजपुर झिरका से फरीदाबाद तक पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता व लोग शामिल होंगे। इसके बाद यात्रा 6 जनवरी को उत्तर प्रदेश से पानीपत बॉर्डर के सनौली खुर्द से हरियाणा में प्रवेश करेगी।
राज्य में भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे चरण के अवसर पर 7 जनवरी 2023 को पानीपत में विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा। पानीपत के बाद भारत जोड़ो यात्रा करनाल, कुरुक्षेत्र और अंबाला होते हुए पंजाब में प्रवेश करेगी। राज्य में यात्रा को लेकर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में उमंग की लहर देखी जा रही है।