1 1694532830
एंटरटेनमेंट

कॉमेडी एक्टर बीरबल का निधन: 84 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, फिल्म शोले में निभाया था आधी कटी मूछों वाले कैदी का किरदार



5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
1 1694532830

हिंदी फिल्मों के मशहूर कॉमेडी एक्टर बीरबल का मंगलवार शाम 7:30 बजे निधन हो गया। उन्होंने 84 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। उनके पुराने दोस्त और सहकर्मी जुगनू ने दैनिक भास्कर को ये जानकारी दी। ये बताते हुए वह ये कहकर फफक पड़े कि उनका पुराना दोस्त आज नहीं रहा।

मनोज कुमार, राज खोसला ने दिया नया नाम
उनका ओरिजिनल नाम सतिंदर कुमार खोसला है। फिल्म अनीता की शूटिंग के दौरान एक्टर मनोज कुमार और डायरेक्टर राज खोसला को उनका नाम नॉन-फिल्मी लगा। उन्होंने सतिंदर कुमार खोसला को बीरबल का नाम दिया।

फिल्म शोले में आधी कटी मूंछों के साथ स्क्रीन पर कैदी का किरदार निभाया था। उनके इस किरदार ने खूब तारीफें बटोरीं।

फिल्म शोले में आधी कटी मूंछों के साथ स्क्रीन पर कैदी का किरदार निभाया था। उनके इस किरदार ने खूब तारीफें बटोरीं।

उनके दोस्त जुगनू ने दैनिक भास्कर को बताया कि उनका मानना था कि वी शांताराम की फिल्म बूंद जो बन गई मोती ने उनके करियर को नई पहचान दिलाई। उन्होंने मनोज कुमार के साथ रोटी कपड़ा और मकान, क्रांति जैसी फिल्मों में भी काम किया। इसके अलावा फिल्म अनुरोध में उनका ड्रग एडिक्ट का रोल भी काफी पसंद किया गया।

500 से ज्यादा हिंदी फिल्मों में किया काम
बीरबल ने मनोज कुमार की फिल्म उपकार से डेब्यू किया था। उन्होंने अमीर गरीब, रास्ते का पत्थर, सुन मेरी लैला, अनीता, इंसान, एक महल का सपना हो, मोहब्बत की आरजू, बलिदान, छोरी मेरा काम, ईमानदार, दो बदन, पागल कहीं का जैसी हिंदी, मराठी और भोजपुरी में 500 से ज्यादा फिल्मों में काम किया।

खबरें और भी हैं…



Source link