कन्याकुमारी से शुरू हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा फिलहाल तेलंगाना में है। तेलंगाना चरण की भारत जोड़ो यात्रा आज यानी गुरूवार को रुद्राराम गांव से फिर से शुरू हुई। यहां भी यात्रा के दौरान भारत यात्रियों का वही जोश देखने को मिला जो पिछले 55 दिनों में दिखा।
कांग्रेस की इस पदयात्रा में राहुल गांधी के साथ कार्यकर्ताओं का हुजूम कदम से कदम मिलाता दिखाई दिया। आज इस यात्रा में नौसेना के पूर्व अध्यक्ष एडमिरल रामदास और उनकी पत्नी ललिता रामदास भी शामिल हुईं।
When veterans hold our hand, a part of their indomitable spirit stays with us.#BharatJodoYatra heartily welcomes former Chief of Naval Staff, Admiral Ramdas & his wife, Lalita Ramdas. pic.twitter.com/6xJq3dgRq0
— Bharat Jodo (@bharatjodo) November 3, 2022
यात्रा के दौरान नई नई तस्वीरें भी सामने आ रही है। आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी यात्रा के दौरान एक बच्चे को कराटे की सही टेक्निक सिखाते दिखे। कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल पर आज की यात्रा की कुछ तस्वीरें व वीडियो भी पोस्ट किए हैं। इसमें राहुल गांधी एक बच्चे को कराटे की सही टेक्निक सिखाते हुए नजर आ रहे हैं। कांग्रेस ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा है, “टेक्निक गलत हो तो देश तबाही के रास्ते पर चला जाता है, ये तो बच्चों के भविष्य का सवाल ठहरा।”
टेक्निक गलत हो तो देश तबाही के रास्ते पर चला जाता है, ये तो बच्चों के भविष्य का सवाल ठहरा।
एक बच्चे को सही टेक्निक बताते @RahulGandhi जी…#BharatJodoYatra pic.twitter.com/YTsyXP7T7J
— Congress (@INCIndia) November 3, 2022
इसके अलावा कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आंध्र, तेलंगाना और दक्षिणी ओडिशा के आदिवासी लोगों के पारंपरिक लोक नृत्य ‘धीमसा’ की ताल में भी थिरकते दिखे। वे नृत्य प्रदर्शन करने वाले इन कलाकारों के साथ शामिल भी हुए। कांग्रेस ने राहुल गांधी के इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा “जब Dhimsa की ताल पर ताल मिलाई राहुल गांधी ने…तेलंगाना के लोक नृत्य ने बिखरे अपने रंग।
जब Dhimsa की ताल पर ताल मिलाई @RahulGandhi ने…
तेलंगाना के लोक नृत्य ने बिखरे अपने रंग।#BharatJodoYatra pic.twitter.com/RwFolU6n1H
— Congress (@INCIndia) November 3, 2022
आपको बता दें, कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा में शामिल अपने भारत यात्रियों और सेवा दल की टीमों को 14 समूहों में बांटा है। इनमें से हर एक समूह को एक स्वतंत्रता सेनानी के नाम से जाना जाएगा। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया, पार्टी ने उन करीब 120 यात्रियों को ‘भारत यात्री ‘नाम दिया है जो सात सितंबर से कन्याकुमारी से आरंभ हुई यात्रा में लगातार शामिल हैं और श्रीनगर तक पदयात्रा करेंगे।