राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा अपने अंतिम पड़ाव पर है। तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई ये यात्रा इस वक्त जम्मू-कश्मीर में है। आज इस यात्रा का 130वां दिन है। भारत जोड़ो यात्रा 30 जनवरी को श्रीनगर श्रीनगर में शेर-ए-कश्मीर मैदान में संपन्न होगी। भारत जोड़ो यात्रा 130वें दिन राहुल गांधी अगुवाई में सितनी बाइपास नगरोटा से उधमपुर के लिए रवाना हुई। भारत जोड़ों यात्रा में आज उर्मिला मातोंडकर शामिल हुईं और उन्होंने राहुल गांधी के साथ मार्च किया।
#BharatJodoYatra में शामिल हुईं प्रसिद्ध अभिनेत्री @UrmilaMatondkar
देश से प्यार करने वाले, देश जोड़ने की मुहिम से जुड़ रहे हैं। pic.twitter.com/rHeBM90k9t
— Congress (@INCIndia) January 24, 2023
यात्रा में जुड़ने से पहले सुबह जम्मू से उर्मिला मातोंडकर ने एक वीडियो शेयर कर कहा कि उनके लिए यह यात्रा राजनीति से अधिक सामाजिक महत्व रखती है। सामाजिक मूल्यों पर चलने वाले इस कारवां में वह शामिल हो रही हैं। इस यात्रा में बहुत सारा प्यार, स्नेह, विश्वास और भारतीयता है और यह भारतीयता का दीया सबके मन में इसी तरह जलता रहना चाहिए।
Jammu ❤️
“Bharat Jodo Yatra”#love #Peace #Equality #BharatJodoYatraInJK #BharatJodoYatra #JaiHind ❤️ pic.twitter.com/awzc67uL9O— Urmila Matondkar (@UrmilaMatondkar) January 24, 2023
आपको बता दें कि राहुल गांधी के नेतृत्व में निकली रही यात्रा में भीड़ उमड़ रही है। उनकी भारत जोड़ो यात्रा को लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। यात्रा जिस क्षेत्र से गुजरती है वहां के लोग पारंपरिक वेशभूषा में राहुल गांधी और यात्रा का स्वागत कर रहे हैं। लोग उन्हें प्रामाणिक संस्कृति दिखाते हुए गर्मजोशी से उनका स्वागत करते हैं। हर दिन बड़ी संख्या में लोग इस यात्रा में शामिल हो रहे हैं।