पिछले कुछ महीनों में फ्लाइट में अभद्रता/बदसलूकी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। 26 नवंबर 2022 को भी न्यूयॉर्क से दिल्ली जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट में ऐसा ही मामला सामने आया था। बिजनेस क्लास में सफर कर रहे शंकर मिश्रा ने शराब के नशे में एक महिला पर पेशाब कर दी थी।
एक और मामला एयर इंडिया में ही सामने आया था। 6 दिसंबर, 2022 को पेरिस से नई दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की उड़ान एआई-142 में यात्रियों के दुर्व्यवहार की दो घटनाएं डीजीसीए के संज्ञान में आईं। एक यात्री शौचालय में धूम्रपान करते पकड़ा गया, नशे में था और चालक दल की बात नहीं सुन रहा था। एक अन्य यात्री कथित तौर पर महिला यात्री के कंबल में घुस गया जब वह शौचालय गई। इससे पहले, एक हवाई-यात्री और इंडिगो उड़ान के चालक दल के सदस्यों में से एक के बीच जोरदार बहस सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। खाने को लेकर एयरलाइन की इस्तांबुल-दिल्लीफ्लाइट में बहस हुई।