18 09 2023 zareen khan arrest warrant 2023918 02545
एंटरटेनमेंट

एक्ट्रेस जरीन खान के खिलाफ कोलकाता की एक कोर्ट ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट – Kolkata Court issues arrest warrant against actor Zareen Khan in cheating case



Zareen Khan Arrest Warrant: एक्ट्रेस जरीन खान को 2018 में काली पूजा के 6 दिन के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए 12 लाख रुपये दिए गए थे, लेकिन वो इसमें शामिल नहीं हुईं।

Publish Date: Mon, 18 Sep 2023 12:24 AM (IST)

Updated Date: Mon, 18 Sep 2023 12:29 AM (IST)

एक्ट्रेस जरीन खान के खिलाफ कोलकाता की एक कोर्ट ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट

HighLights

  1. डेंगू होने के बाद जरीन खान अस्पताल में भर्ती।
  2. उत्तर 24 परगना में एक कार्यक्रम में शामिल नहीं हुई।
  3. कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उन्हें राशि भी दी गई थी।

Zareen Khan कोलकाता। बालीवुड की अभिनेत्री जरीन खान के खिलाफ कोलकाता की सियालदह कोर्ट ने गिरफ्तारी का वारंट जारी कर दिया है। जरीन के खिलाफ लगे धोखाधड़ी के आरोप के एक मामले में यह वारंट जारी किया गया है। जानकारी के मुताबिक अभिनेत्री जरीन खान को डेंगू हो गया था, इसके बाद वे अस्पताल में भर्ती हैं।

कार्यक्रम में शामिल नहीं हुईं

जानकारी के मुताबिक एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी ने नारकेलडांगा पुलिस स्टेशन में अभिनेत्री के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में बताया गया था कि जरीन खान को 2018 में कोलकाता के पास उत्तर 24 परगना में एक काली पूजा के 6 दिन के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए 12 लाख रुपये दिए गए थे। लेकिन उस समय जरीन कार्यक्रम में शामिल नहीं हुईं।

Zareen Khan Arrest Warrant 2

कोर्ट में पेश नहीं हुईं

इस मामले में पुलिस की ओर से जांच करने वाले अधिकारी ने सियालदह कोर्ट के सामने अभिनेत्री जरीन खान के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया। इस दौरान वे कोर्ट में पेश भी नहीं हुईं और जमानत देने के लिए कोई अपील की।

थाने में कराई गई थी शिकायत

लगातार कोर्ट की सुनवाई में नहीं आने के बाद जरीन खान के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया गया। पुलिस की जानकारी के अनुसार काली पूजा कार्यक्रम के आयोजनों ने भी जरीन और उनके मैनेजर के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी। इसके बाद दोनों के पर एफआईआर दर्ज करने उन्हें पूछताछ के लिए कई बार बुलाया गया, लेकिन वो नहीं आए और ना ही दोनों की ओर से कोई जवाब आया।



Source link